कर्बर ने जीता पहला विम्बलडन

Summary :

एंजेलिक कर्बर ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि सेरेना जैसी चैम्पियन के खिलाफ मुझे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा । यह मेरा दूसरा विम्बलडन फाइनल था।’’

लंदन : एंजेलिक कर्बर ने सेरेना विलियम्स को हराकर विम्बलडन महिला एकल खिताब जीत लिया और 22 साल में वह यहां खिताबी जीत दर्ज करने वाली पहली जर्मन खिलाड़ी बन गई। कर्बर ने 11वीं वरीयता प्राप्त सात बार की चैम्पियन सेरेना को 6-3, 6-3 से हराकर 2016 फाइनल की हार का बदला ले लिया।

जीत के बाद उसने कहा, ‘‘मुझे पता है कि सेरेना जैसी चैम्पियन के खिलाफ मुझे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा । यह मेरा दूसरा विम्बलडन फाइनल था।’’ स्टेफी ग्राफ के बाद विम्बलडन जीतने वाली कर्बर दूसरी जर्मन खिलाड़ी है। सेरेना ने आखिरी ग्रैंडस्लैम 2017 आस्ट्रेलियाई ओपन जीता था। वह फाइनल में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी थी हालांकि बच्चे को जन्म देने के बाद यह उनका चौथा ही टूर्नामेंट था।

दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी कर्बर ने हालांकि जबर्दस्त खेल दिखाकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया । सेरेना ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मैं निराश हूं लेकिन मैं शुरूआत कर रही हूं। मैं सभी मांओं के लिये खेल रही हूं।’’ आस्ट्रेलियाई ओपन 2016 जीतने के बाद कर्बर का फार्म खराब हो गया था लेकिन ग्राफ ने उसे वापसी में मदद की ।

Desk Team