प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ाई के साझा अनुभव ने लोगों को यह सीख दी है कि जब वे एकजुट हैं तो वे अधिक ”शक्तिशाली एवं बेहतर” हैं।
”ग्लोबल सिटिजन लाइव” को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कई पीढ़ियां उस तरीके को याद रखेंगी, जिस तरह से महामारी के दौरान हर चीज पर मानवीय लचीलापन भारी रहा।
मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ” अब लगभग दो साल होने को हैं जब मानवता सदी में एक बार आने वाली वैश्विक महामारी से लड़ रही है। महामारी से लड़ाई के हमारे साझा अनुभवों ने हमे सीख दी है- जब हम एकजुट हैं, तो हम अधिक शक्तिशाली और बेहतर हैं।”
उन्होंने कहा कि दुनिया ने इस सामूहिक भावना की झलक उस समय देखी जब कोविड-19 योद्धाओं, डॉक्टरों, नर्स और चिकित्साकर्मियों ने महामारी को मात देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।
मोदी ने कहा, ” हमने ये भावना अपने वैज्ञानिकों में देखी जिन्होंने रिकॉर्ड समय में टीका विकसित किया।”


Download Android App
Download iOS App



