वाशिंगटन : व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला। ग्रिशम पिछले साल जून में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त की गयी थीं। हालांकि उन्होंने अपनी नियुक्ति के बाद से एक भी औपचारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की।
व्हाइट हाउस ने कहा कि ग्रिशम अब मेलानिया के प्रवक्ता एवं चीफ ऑफ स्टाफ होंगी। प्रथम महिला ने मंगलवार को कहा, ‘‘मैं इस नयी भूमिका में स्टेफनी को टीम में वापसी करने पर स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



