यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वोन डेर लेयेन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन में रूस के हमले का जवाब दिया जाना चाहिए और यूक्रेन को यह जंग जीतनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए यूरोप सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2022 को यहां संबोधित करते हुए लेयेन ने कहा, “यह यूक्रेन के अस्तित्व का मामला नहीं है। यह यूरोप के बारे में नहीं है। यह पूरे वैश्विक समुदाय के बारे में है। यूक्रेन को यह युद्ध जीतना चाहिए और पुतिन की आक्रामकता का मुकाबला करना चाहिए और हम यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेंगे।”
हमने सूक्ष्म-वित्तीय सहायता में 10 अरब यूरो
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, “हम यूक्रेन के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यूरोपीय संघ पहली बार हमले का सामना कर रहे किसी देश को सैन्य सहायता प्रदान कर रहा है। हमने सूक्ष्म-वित्तीय सहायता में 10 अरब यूरो से अधिक का प्रस्ताव रखा, जो यूरोपीय संघ द्वारा किसी तीसरे देश के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।”
EU ने कहा…
लेयेन ने यह भी कहा, “हम रूसी सेना के वित्त पोषण को रोकने के लिए दृढ़ हैं। साथ ही यूक्रेन को अपनी अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए सीधे वित्तीय सहायता की जरूरत है।” यूरोपीय संघ (ईयू) की नेता ने कहा कि यूक्रेन की हमें मदद करनी होगी और वहां पुनर्निर्माण कार्यों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, “ आज हमें पुतिन द्वारा युद्ध चुनने की कीमत और परिणामों पर बात करनी चाहिए। इसने पूरी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को सवालों के घेरे मे ला दिया है। इसलिए रूस के हमले का मुकाबला करना पूरे वैश्विक समुदाय की जिम्मेदारी है।”


Download Android App
Download iOS App



