चीन की मदद से PAK ने तैयार की कोरोना वैक्सीन, इमरान के मंत्री बोले-किसी इंकलाब से कम नहीं टीका

Summary :

पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन तैयार करने को लेकर कहा कि हम कठिन चुनौतियों से बाहर निकल रहे हैं। अपने दोस्तों के जरिए हम मुश्किलों को अवसर में तब्दील करने का काम कर रहे हैं।

कोरोना महामारी के खिलाफ पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपनी वैक्सीन ‘PakVac‘ लॉन्च कर दी है। पाकिस्तान अपने मेहरबान दोस्त चीन की मदद से वैक्सीन बनाने में सफल हुआ है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन तैयार करने को लेकर कहा कि हम कठिन चुनौतियों से बाहर निकल रहे हैं। अपने दोस्तों के जरिए हम मुश्किलों को अवसर में तब्दील करने का काम कर रहे हैं। 
पाकिस्तान के स्पेशल असिस्टेंट हेल्थ डॉ. फैसल सुल्तान ने कहा, ‘हमने इस कठिन दौर में चीन को अपने करीब पाया है, जिसने कोरोना संकट से निपटने में हमारी मदद की है।’ फैसल ने कहा कि वैक्सीन तैयार करने के लिए चीन की ओर से कच्चा माल उपलब्ध तैयार कराया गया था, लेकिन इसके बाद भी यह काम बहुत आसान नहीं था। डॉ. सुल्तान ने कहा कि जल्दी ही इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर उत्पादन हो सकेगा। 

चीन ने ब्रह्मपुत्र, सतलुज नदियों पर वार्षिक आंकड़ा साझा करना किया शुरू

पाकिस्तान के केंद्रीय योजना मंत्री असद उमर ने इसे एक अहम दिन बताते हुए कहा कि पाकिस्तान की ये वैक्सीन किसी इंक़लाब यानी क्रांति से कम नहीं है। उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान की स्वास्थ्य टीमों के साथ चीन के सहयोगियों का भी आभार जताया, जिन्होंने वैक्सीन के उत्पादन की व्यवस्था करने में मदद की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश में चीन की वैक्सीन की काफी मांग है। यहां तक कि लोग चीनी वैक्सीन को ही प्राथमिकता दे रहे हैं और एस्ट्राजेनेका जैसे टीकों को लगवाने से बच रहे हैं। उनका कहना था कि ‘हमने सर्वे करवाया जिसमें सारी वैक्सीनों के नाम थे, लेकिन पूरे पाकिस्तान में लोगों की सबसे पहली पसंद साइनोफ़ार्म थी’।

Desk Team