दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 43.12 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 59.2 लाख से ज्यादा की मौत हुई है, जबकि 10.44 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शुक्रवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 431,217,460, 5,927,539 और 10,444,585,895 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 78,798,989 और 944,828 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 42,881,179 मामले हैं जबकि 512,924 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 28,589,235 मामले हैं जबकि 647,703 लोगों की मौत हुई है।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश फ्रांस (22,707,087), यूके (18,906,546), रूस (15,697,674), जर्मनी (14,311,064), तुर्की (13,841,889), इटली (12,651,251), स्पेन (10,949,997), अर्जेटीना (8,878,486), ईरान (7,011,932), नीदरलैंड (6,242,832), कोलंबिया (6,056,556), पोलैंड (5,620,946), मैक्सिको (5,455,237) और इंडोनेशिया (5,408,328) है।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (341,624), मेक्सिको (316,941), पेरू (210,116), यूके (161,675), इटली (154,013), इंडोनेशिया (147,342), कोलंबिया (138,421), फ्रांस (138,784) , ईरान (135,952), अर्जेटीना (125,872), जर्मनी (122,212), यूक्रेन (112,459) और पोलैंड (110,858) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



