वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी की चपेट में अब तक 24.33 करोड़ लोग आ चुके हैं। वहीं वायरस से संक्रमित हुए इस 49.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वैश्विक महामारी के खिलाफ सभी देशों में जारी टीकाकरण के तहत 6.78 अरब लोगों की वैक्सीन लग चुकी है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 243,320,811, 4,942,947 और 6,784,777,718 हो गई है।
पाकिस्तान ने फिर किया संयुक्त राष्ट्र मंच का दुरूपयोग, भारत ने करारा प्रहार किया
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 45,427,365 और 735,800 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 34,159,562 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,723,559), यूके (8,775,889), रूस (8,078,309), तुर्की (7,826,983), फ्रांस (7,221,941), ईरान (5,851,670), अर्जेंटीना (5,279,818), स्पेन (4,997,732), कोलम्बिया (4,989,681), इटली (4,737,462), जर्मनी (4,464,681), इंडोनेशिया (4,239,396) और मैक्सिको (3,777,209) है।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (605,457), भारत (453,708), मैक्सिको (285,953), रूस (225,417), पेरू (200,019), इंडोनेशिया (143,176), यूके (139,878), इटली (131,802), कोलंबिया (127,032), ईरान (125,052), फ्रांस (118,396) और अर्जेंटीना (115,823) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



