ओमीक्रॉन वेरिएंट से मचे हाहाकार के बीच विश्व में संक्रमण का कुल आंकड़ा 28 करोड़ को पार कर चुका है। वहीं इस महामारी ने अब तक 54.1 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। जहां एक तरफ वायरस अपना प्रकोप दिखा रहा है, वहीं दूसरी तरह इसको हराने के लिए वैश्विक स्तर पर टीकाकरण भी जारी है। दुनिया के विभिन्न देशों में अब तक 9.02 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हो गया है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा बुधवार को जारी अपडेट के अनुसार वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामले 28 करोड़ 27 लाख 76 हज़ार 134 तक पहुंच गए है। वहीं बात करें संक्रमण से हुई मौतों का तो अब तक 5,413,836 लोग जान गवा चुके हैं। विश्वभर में जारी टीकाकरण के तहत अब तक 9,027,898,645 का वैक्सीनेशन हो चुका है।
चीन में फिर बरपा कोरोना का कहर, 20 महीने में सबसे ज्यादा कोविड मामले आए सामने, 200 नए केस की पुष्टि
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 53,170,421 और 820,708 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 34,799,691 मामले हैं जबकि 480,290 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 22,259,270 मामले हैं जबकि 618,978 लोगों की मौत हुई हैं।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (12,406,690), रूस (10,258,052), तुर्की (9,367,369), फ्रांस (9,430,829), जर्मनी (7,059,396), ईरान (6,188,857), स्पेन (6,032,297), इटली (5,756,412), अर्जेटीना (5,514,207) और कोलंबिया (5,132,277) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ों पार कर लिया है, उनमें रूस (299,983), मेक्सिको (298,819), पेरू (202,524), यूके (148,488), इंडोनेशिया (144,071), इटली (136,955), ईरान (131,474), कोलंबिया (129,833) फ्रांस (124,174), अर्जेटीना (117,085) और जर्मनी (110,994) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



