ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच PM मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, चुनाव के मुद्दे पर भी हो सकती है चर्चा

Summary :

कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे।

कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक आज शाम 4 बजे होने की उम्मीद है। इस बैठक में सभी मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि देश में ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे के साथ ही इस बैठक में  उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर भी चर्चा कि जा सकती है।
ओमीक्रॉन और विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर हो सकती है चर्चा 
पीएम मोदी ने पिछले गुरुवार को बुलाई गई बैठक में महामारी की स्थिति का जायजा लिया था, जहां उन्होंने अधिकारियों से ओमिक्रॉन के प्रसार के बीच उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा था। पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र सरकार ने कहा था कि ओमीक्रॉन डेल्टा वेरिएंट की तुलना में कम से कम 3 गुना अधिक संक्रामक है इसके साथ ही उन्होंने सभी राज्य सरकारों से सख्ती से गाइडलाइन्स पालन करने और कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा जिला और स्थानीय स्तर पर रोकथाम की कार्रवाई की जाए।
जानिए देश में क्या है ओमीक्रॉन का हाल 
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने अब तक 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रॉन संस्करण के 653 मामलों की पहचान की है, जिनमें से 186 लोग ठीक हो गए हैं या पलायन कर चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 167 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत कुछ दिनों के भीतर कोविड 19 की वृद्धि दर में तेजी देखि जा सकती है और एक तीव्र लेकिन अल्पकालिक वायरस लहर में प्रवेश कर सकता है।

World Corona Update : 28.27 करोड़ हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 54.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

Desk Team