कोरोना वायरस के नए मामलों के साथ महामारी का वैश्विक आंकड़ा 17.28 करोड़ पहुंचा गया है, वहीं अब तक वायरस की चपेट में आए कुल 37.1 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीजों के साथ अमेरिका सबसे प्रभावित देश बना हुआ हैं, वहीं भारत दूसरे स्थान पर है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने रविवार को अपने नए आंकड़ों में जानकारी दी कि वर्तमान में पूरे विश्व में मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 172,859,512 और 3,718,408 है।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,357,080 और 597,377 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 28,694,879 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़े के मुताबिक 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब प्रभावित देश ब्राजील (16,907,425), फ्रांस (5,769,291), तुर्की (5,282,594), रूस (5,058,221), यूके (4,527,577), इटली (4,230,153), अर्जेंटीना (3,939,024), जर्मनी (3,706,934) , स्पेन (3,697,981) और कोलंबिया (3,547,017) हैं।
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 472,531 संख्या के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (344,082), मैक्सिको (228,568), यूके (128,099), इटली (126,472), रूस (121,365) और फ्रांस (110,135) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



