कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 17.77 करोड़ हो गए, जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38.4 लाख हो गई। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। शनिवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 177,753,055 और 3,849,115 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,519,262 और 601,281 के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 29,762,793 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (17,801,462), फ्रांस (5,814,648), तुर्की (5,359,728), रूस (5,220,168), यूके (4,626,899), इटली (4,250,902), अर्जेंटीना (4,242,763), कोलंबिया (3,888,614), स्पेन (3,757,442), जर्मनी (3,728,601) और ईरान (3,080,526) हैं।
मौतों के मामले में ब्राजील 498,499 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (383,490), मैक्सिको (230,792), यूके (128,220), इटली (127,225), रूस (126,300) और फ्रांस (110,864) में 100,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है।


Download Android App
Download iOS App



