WWE रेसलर Hulk Hogan का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Summary :

प्रसिद्ध रेसलर और 1980 के दशक में प्रोफेशनल रेसलिंग को लोकप्रिय बनाने वाले Hulk Hogan का निधन हो गया है। वह 71 साल के थे। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनके करीबी साथी और प्रमोटर एरिक बिस्चॉफ ने की। हाल ही में दोनों ने मिलकर “रियल अमेरिका फ्रीस्टाइल रेसलिंग लीग” शुरू की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हल्क होगन, जिनका असली नाम टेरी जीन बोलिया था, उन्होंने प्रो रेसलिंग की दुनिया में एक चमकदार करियर बनाया। उन्होंने छह बार WWE चैंपियनशिप जीती और आठ बार रेसलमेनिया के मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा बने। उनका सबसे यादगार मुकाबला 1987 में “आंद्रे द जाइंट”…

प्रसिद्ध रेसलर और 1980 के दशक में प्रोफेशनल रेसलिंग को लोकप्रिय बनाने वाले Hulk Hogan का निधन हो गया है। वह 71 साल के थे। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनके करीबी साथी और प्रमोटर एरिक बिस्चॉफ ने की। हाल ही में दोनों ने मिलकर “रियल अमेरिका फ्रीस्टाइल रेसलिंग लीग” शुरू की थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हल्क होगन, जिनका असली नाम टेरी जीन बोलिया था, उन्होंने प्रो रेसलिंग की दुनिया में एक चमकदार करियर बनाया। उन्होंने छह बार WWE चैंपियनशिप जीती और आठ बार रेसलमेनिया के मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा बने। उनका सबसे यादगार मुकाबला 1987 में “आंद्रे द जाइंट” के खिलाफ था, जिसे रिकॉर्ड दर्शकों ने देखा था।

‘हल्कमेनिया’ की शुरुआत

1984 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयरन शेख को हराकर Hulk Hogan ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और यहीं से ‘हल्कमेनिया’ की शुरुआत हुई। वह रिंग में पीले कपड़े पहनते थे, अपनी टी-शर्ट फाड़ते और अपने “24 इंच के बाजुओं” को दिखाकर भीड़ का उत्साह बढ़ाते थे। उनका थीम सॉन्ग “रियल अमेरिकन” बहुत मशहूर था।

फिल्मों और टीवी में भी छाए रहे

Hulk Hogan ने सिर्फ रेसलिंग ही नहीं, बल्कि फिल्मों और टीवी शोज़ में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने रॉकी III (1982) में थंडरलिप्स का किरदार निभाया। इसके अलावा वह ‘मिस्टर नैनी’, ‘सबअर्बन कमांडो’, ‘थंडर इन पैराडाइज़’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। टीवी पर उनका ‘होगन नोज़ बेस्ट’ नाम का रियलिटी शो भी काफी लोकप्रिय रहा।

Hulk Hogan Death: नहीं रहे WWE के दिग्गज हल्क हॉगन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | WWE legend Hulk Hogan dies at age of 71 year know real name

विवादों से भी रहा नाता

Hulk Hogan  का करियर कुछ विवादों से भी जुड़ा रहा। 1994 में उन्होंने स्टेरॉयड के इस्तेमाल की बात स्वीकार की। 2006 में एक निजी वीडियो के लीक होने के बाद उन पर नस्लभेदी टिप्पणियों के आरोप लगे, जिससे WWE ने उन्हें बाहर कर दिया। हालांकि, 2018 में उन्हें WWE में फिर से शामिल कर लिया गया।

WCW और NWO में नई पहचान

WWE से अलग होने के बाद Hulk Hogan WCW में शामिल हुए और 1996 में उन्होंने ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ (NWO) ग्रुप बनाकर हील किरदार में नया जीवन पाया। इस नए अवतार में उन्होंने हॉलीवुड हल्क होगन के नाम से सफलता हासिल की और कई बड़े मैच जीते।

Wrestling legend Hulk Hogan dead at 71 after suffering cardiac arrest at home -Hindi Filmibeat

निजी जीवन

Hulk Hogan का जन्म 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया में हुआ था। वह एक पाइपफिटर के बेटे थे। कुश्ती के साथ-साथ वह एक गिटारवादक भी थे। उन्होंने दो शादियाँ कीं और उनके दो बच्चे हैं, निक और ब्रुक। हल्क होगन ने अपने करियर में लाखों प्रशंसकों का दिल जीता और कुश्ती को एक नई ऊँचाई दी। उनका कहना था, “हल्कमेनिया कभी नहीं मरेगा।” उनका योगदान रेसलिंग इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Marcus Rashford को मिला Barcelona का साथ, एक सीज़न के लिए लोन पर ट्रांसफर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।