MakeMyTrip ने लॉन्च किया ये नया प्लेटफॉर्म, अब दुनिया की सैर करना हुआ आसान

Summary :

भारत की प्रमुख ऑनलाइन यात्रा सेवा कंपनी MakeMyTrip ने भारतीय यात्रियों के लिए एक नया और खास प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब विदेश यात्रा करना और वहां की खास जगहों को देखना पहले से बहुत आसान हो गया है। इस नए प्लेटफॉर्म का नाम है “टूर्स एंड अट्रैक्शंस बुकिंग प्लेटफॉर्म”, जो दुनियाभर के 130 देशों और 1,100 शहरों में उपलब्ध 2 लाख से ज्यादा अनुभवों और गतिविधियों की बुकिंग की सुविधा देता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MakeMyTrip के इस नए प्लेटफॉर्म का मकसद भारतीय पर्यटकों को एक जगह पर सभी अनुभवों और पर्यटन स्थलों की जानकारी देना…

भारत की प्रमुख ऑनलाइन यात्रा सेवा कंपनी MakeMyTrip ने भारतीय यात्रियों के लिए एक नया और खास प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब विदेश यात्रा करना और वहां की खास जगहों को देखना पहले से बहुत आसान हो गया है। इस नए प्लेटफॉर्म का नाम है “टूर्स एंड अट्रैक्शंस बुकिंग प्लेटफॉर्म”, जो दुनियाभर के 130 देशों और 1,100 शहरों में उपलब्ध 2 लाख से ज्यादा अनुभवों और गतिविधियों की बुकिंग की सुविधा देता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MakeMyTrip के इस नए प्लेटफॉर्म का मकसद भारतीय पर्यटकों को एक जगह पर सभी अनुभवों और पर्यटन स्थलों की जानकारी देना है। अब यात्रियों को अलग-अलग वेबसाइट्स या विदेशी करेंसी में पेमेंट जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। MakeMyTrip के इस प्लेटफॉर्म में आपको मिलेगा एक आसान और इंटीग्रेटेड इंटरफेस, जिससे आप अपनी यात्रा पहले से अच्छे से प्लान कर सकते हैं।

क्या-क्या बुक कर सकते हैं?

MakeMyTrip के इस प्लेटफॉर्म के जरिए यात्री विश्वभर की प्रमुख जगहों और खास अनुभवों को बुक कर सकते हैं, जैसे:

  • पेरिस का एफिल टावर या डिजनीलैंड
  • दुबई में डेजर्ट सफारी
  • हवाई में हेलीकॉप्टर राइड
  • टोक्यो के असाकुसा में सूमो शो
  • लोकल सिटी वॉक और कल्चर टूर
  • थीम पार्क और एडवेंचर स्पोर्ट्स
  • इन सबके अलावा ऐसे कई अनोखे अनुभव भी हैं, जो सामान्य तौर पर लोगों की नजरों में नहीं आते।

मेकमाईट्रिप ने चीनी कंपनी ट्रिप की हिस्सेदारी कम करने के लिए 3.1 अरब डॉलर जुटाए - द इकोनॉमिक टाइम्स

हर यात्रा के लिए कुछ खास

MakeMyTrip  के इस नए प्लेटफॉर्म का उद्देश्य यह है कि आपकी यात्रा सिर्फ होटल और फ्लाइट तक सीमित न रह जाए, बल्कि आप उस देश की संस्कृति, जीवनशैली और सुंदरता को भी करीब से महसूस करें। चाहे आप पहली बार विदेश जा रहे हों या पहले से अनुभवी यात्री हों, हर किसी के लिए इस प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ खास मिलेगा।

मेकमाईट्रिप ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बहु-मुद्रा भुगतान विकल्प शुरू किया - सीएनबीसी टीवी18

क्या कहती है कंपनी?

MakeMyTrip के को-फाउंडर और ग्रुप सीईओ, राजेश मागो ने कहा, “भारतीय जब विदेश घूमने जाते हैं, तो उनके खर्च का बड़ा हिस्सा अनुभवों पर होता है। लेकिन इन्हें बुक करना सबसे मुश्किल काम होता है। हम चाहते हैं कि जैसे हमने होटल और फ्लाइट बुकिंग को आसान बनाया, वैसे ही अब अनुभवों की बुकिंग को भी सरल और व्यक्तिगत बना दें।”

MakeMyTrip
MakeMyTrip

 MakeMyTrip का ये प्लेटफॉर्म भारतीय यात्रियों के लिए बेहद खास

  • सभी बुकिंग भारतीय रुपये (INR) में की जा सकती हैं.
  • 24×7 हेल्पडेस्क यात्रा के हर स्टेप पर साथ है.
  • सभी बुकिंग्स को MyTrips सेक्शन में एक साथ देखा जा सकता है.
  • पार्टनरशिप है दुनिया के टॉप एक्सपीरियंस प्रोवाइडर्स के साथ.

यह भी पढ़ें: iPhone Sales में उछाल, भारत बना Apple के लिए नया केंद्र

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।