चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को उत्तर कोरिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए, जहां वह प्योंगयांग के नेता किम जोंग-उन से मुलाकात करेंगे और विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, किम के आमंत्रण पर शी इस यात्रा पर गए हैं। बीते 14 सालों में उत्तर कोरिया की यात्रा पर जाने वाले शी पहले चीनी राष्ट्रपति हैं। यह 2013 से सत्ता में आने के बाद प्योंगयांग की उनकी पहली यात्रा है।

इससे पहले किम पिछले साल चार बार चीन की यात्रा पर जा चुके हैं। शी की यात्रा से एक दिन पहले, बुधवार को उत्तर कोरिया के एक आधिकारिक समाचार पत्र में प्रकाशित एक ओप-एड में शी ने कहा था कि प्योंगयांग की उनकी यह यात्रा कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्राकरण के मुद्दे पर वार्ता में प्रगति हासिल करने में मदद करेगी।


Download Android App
Download iOS App



