12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 10, 11 के अंकों को दें महत्व : सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि 12वीं कक्षा के छात्रों के परीक्षा परिणाम 10वीं और 11वीं कक्षाओं के अलावा प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाने चाहिए।
फ्रांस सेना ने पत्रकारों की हत्या के संदिग्ध जिहादी को मार गिराया
माली में फ्रांस सेना के हमले में अलकायदा से जुड़ा एक जिहादी मारा गया, जिसने कथित रूप से 2013 में फ्रांस के दो पत्रकारों के अपहरण और हत्या की योजना में मदद की थी। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सरमा की अल्पसंख्यकों को उचित परिवार नियोजन के लिए कहने वाली टिप्पणी गुमराह करने वाली : विपक्ष
विपक्षी कांग्रेस और एआईयूडीएफ तथा अल्पसंख्यक छात्र निकाय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की उस कथित टिप्पणी को शुक्रवार को “दुर्भाग्यपूर्ण, तुच्छ एवं भ्रामक” करार दिया जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को उचित परिवार नियोजन नीति अपनाने के लिए कहा था।
2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर तक घोषणापत्र तैयार कर लेगी शिअद : बादल
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अक्टूबर तक अपना घोषणापत्र तैयार कर लेगी। अगले साल 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने के लिये खेती के टिकाऊ तौर तरीकों पर दिया जोर
मिशन ‘कामयाब किसान खुशहाल पंजाब’ के तहत, राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को भविष्य के लिए पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखते हुये किसानों की आय में दीर्घकालिक आधार पर सुधार लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
दिल्ली में मानसून सामान्य से 12 दिन पहले, 15 जून को दे सकता है दस्तक
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को दी।
आंदोलनकारी किसान 26 जून को राजभवनों पर धरना देंगे
केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संघों ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे अपने आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर 26 जून को देशभर में राजभवनों पर धरना देंगे।
दिल्ली दौरे के आखिरी दिन योगी ने PM मोदी और नड्डा से की लंबी चर्चा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और दोनों से लंबी चर्चा के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।
मुकुल रॉय के जाने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क, विधायक के रूप में इस्तीफा दें : दिलीप घोष
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस में वापसी पर शुक्रवार को भगवा खेमे में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव की अटकलें, PM मोदी से अमित शाह और जेपी नड्डा ने की मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सायं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इससे पूर्व दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की थी।