शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अक्टूबर तक अपना घोषणापत्र तैयार कर लेगी। अगले साल 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होंगे।
बादल ने कहा कि पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में सरकारी कर्मचारियों की केवल उन मांगों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें पूरा किया जा सके। जबकि कांग्रेस ने उनसे बड़े और झूठ वादे किए थे।
शिअद के ‘मुलाज़म मोर्चा’ (कर्मचारी मोर्चे) की बैठक में पार्टी के नेताओं ने बादल को एक ज्ञापन भी सौंपा। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी केवल ऐसी मांगों को ही अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी, जिन्हें सत्ता में आने पर पूरा किया जा सके। बादल ने कांग्रेस पर सत्ता प्राप्त करने के लिए लोगों से झूठे वादे करने और उन्हें धोखा देने का भी आरोप लगाया।


Download Android App
Download iOS App



