माली में फ्रांस सेना के हमले में अलकायदा से जुड़ा एक जिहादी मारा गया, जिसने कथित रूप से 2013 में फ्रांस के दो पत्रकारों के अपहरण और हत्या की योजना में मदद की थी। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पार्ली ने एक बयान में कहा कि उत्तरी माली के एग्वेलहॉक के आसपास सप्ताहांत हुए आतंकवादी-रोधी अभियान में तीन अन्य चरमपंथी भी मारे गए।
यह अभियान एक समूह को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया, जो संदिग्ध रूप से इलाके में संयुक्त राष्ट्र बलों के निशाना बनाने की योजना बना रहा था। मारे गए एक जिहादी की पहचान बाए एग बाबाको के रूप में हुई है। उसे नवंबर 2013 में रेडियो फ्रांस इंटरनेशनल के पत्रकारों गिस्लेन ड्यूपोंत और क्लाउदे वेरलों के अपहरण और हत्या के मामले में संलिप्त माना जा रहा था।


Download Android App
Download iOS App



