Bihar News: बिहार में 13 मई तक लोगों को तेज आंधी और बारिश का सामना करना होगा। फिलहाल कोई राहत मिलने वाली नहीं है, वहीं बीते दिन बारिश होने से मुजफ्फरपुर शहर का बुरा हाल हो गया। जगह-जगह पानी जमाव होने से लोग परेशान हो गए। अब फिर कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
Highlights
- बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम
- जनता को मिलेगी गर्मी से राहत
- 10 जिलों में आंधी बारिश की संभावना
10 जिलों में बारिश की संभावना
बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। किसानों और आम लोगों को खुली जगहों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है। पशुओं का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
अचानक क्यों बदला मौसम?
बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के कारण शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज में नरमी बनी रही। राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।
बिहार के 10 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना व आसपास क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों गरज के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 13 मई तक कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, किशनगंज, सीतामढ़ी में बारिश और तेज आंधी के आसार हैं।
दरभंगा में सबसे अधिक बारिश की गई दर्ज
दरभंगा (हायाघाट) में सर्वाधिक वर्षा 42.2 मिमी दर्ज की गई। जबकि, अररिया में 33.8 मिमी, बाढ़ में 32.8 मिमी, दरभंगा में 28.3 मिमी, खगड़िया में 24.0 मिमी, पूसा में 17.2 मिमी, भागलपुर में 14.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पशुओं को भी वर्षा के दौरान खुले स्थानों पर न रखें।


Download Android App
Download iOS App






