November 14, 2023 - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सोनिया गांधी और राहुल गांधी निजी दौरे पर पंहुचे जयपुर

RAHUL SONIA

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंगलवार को निजी दौरे पर जयपुर पहुंचे। दोनों नेता हवाईअड्डे से एक होटल के लिए रवाना हुए। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने बताया कि वे दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण जयपुर आये […]

इजरायली सेना ने गाजा शहर में हमास की इमारतों पर किया कब्जा

popopopopo 11

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने घोषणा की है कि 7वीं बख्तरबंद ब्रिगेड और गोलानी इन्फैंट्री ब्रिगेड के सैनिकों ने शेख इज्लिन और रिमल के गाजा शहर के पड़ोस में हमास की कई इमारतों पर कब्जा कर लिया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों द्वारा कब्जे […]

World Cup 2023 india vs New zealand: आज भारत लेगा New Zealand से 2019 का बदला?

Untitled design 76

World Cup 2023  वैसे तो टीम इंडिया का एक-एक खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है. ये कहना मुश्किल हो जा रहा है कि हमारी बैटिंग ज्यादा अच्छी है या बोलिंग अटैक. लेकिन ये वर्ल्ड कप है. जहां एक हार टीम इंडिया को एक बार फिर वर्ल्ड कप से दूर कर देगी. और सामने अगर न्यूज़ीलैंड हो […]

भाजपा की सरकार बनी तो गो-हत्या पर लगेगा प्रतिबंध, नित्यानंद राय का ऐलान

BH 555

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। राय ने गोवर्धन पूजा के मौके पर पटना में आयोजित यदुवंशी मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सभा में द्रौपदी का चीरहरण हुआ है। विधानसभा […]

भाजपा शासन में महंगाई दर नीचे और विकास की दर ऊपर होती है: सुधांशु त्रिवेदी

SUDHANSHU

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महंगाई दर नीचे और विकास दर ऊपर होती है और जब कांग्रेस सरकार आती है तब महंगाई की दर ऊपर और विकास की दर नीचे होती है। त्रिवेदी ने कहा कि दुनिया भर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश […]

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर लगाया भ्रष्टाचार से समझौते का आरोप

SUSHIL 123

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी ठेके नियम-शर्तें तोड़कर जद (यू), राजद के सांसद, विधायक के परिजनों की कंपनी को मिल रहे हैं। ऑडिट और हाईकोर्ट की गंभीर टिप्पणी के बाद भी ऐसे ठेके […]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप, कांग्रेस करती है हिंदू-मुस्लिम की राजनीति

RJ MP

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा जो कहती है, उसका पालन करती है। […]

‘देश के लिए बोझ बन गई है कांग्रेस’, मध्य प्रदेश में बोले योगी आदित्यनाथ

cm yogi 78

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस देश के लिए बोझ और समस्या बन गयी है। वह राज्य में 17 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की […]

रूसी अदालत ने Google पर लगाया भारी जुर्माना

popopopopo 10

एक रूसी अदालत ने मंगलवार को Google पर अपने रूसी उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा को संग्रहीत करने में विफल रहने के लिए भारी जुर्माना लगाया है। दरअसल, यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस और पश्चिम के बीच तनाव के बीच तकनीकी दिग्गज पर यह जुर्माना लगा है। 15 मिलियन रूबल का लगा जुर्माना आईटी कंपनी […]

दिल्ली को मिलेंगे दस नए फैमिली कोर्ट, उपराज्यपाल VK Saxena ने दी मंजूरी

popopopopo 9

राजधानी दिल्ली में आए दिन कोई न कोई पारिवारिक विवाद सामने आते रहते हैं। जहां घर में आपसी मनमुटाव व किसी भी बात को लेकर घर के सदस्य आपस में लड़ते है। दिल्ली के फैमिली कोर्ट की संख्या में इजाफा होने वाला है। एलजी वीके सक्सेना ने इस प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है। […]

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।