भाजपा शासन में महंगाई दर नीचे और विकास की दर ऊपर होती है: सुधांशु त्रिवेदी

Summary :

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महंगाई दर नीचे और विकास दर ऊपर होती है और जब कांग्रेस सरकार आती है तब महंगाई की दर ऊपर और विकास की दर नीचे होती है। त्रिवेदी ने कहा कि दुनिया भर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और वर्तमान मुद्रास्फीति दर 4.87 प्रतिशत दर्ज की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा जब भाजपा शासन होता है तो मंहगाई की दर नीचे…

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महंगाई दर नीचे और विकास दर ऊपर होती है और जब कांग्रेस सरकार आती है तब महंगाई की दर ऊपर और विकास की दर नीचे होती है। त्रिवेदी ने कहा कि दुनिया भर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और वर्तमान मुद्रास्फीति दर 4.87 प्रतिशत दर्ज की गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा जब भाजपा शासन होता है तो मंहगाई की दर नीचे और विकास की दर ऊपर होती है और जब उनकी सरकार आती है तब महंगाई दर ऊपर और विकास की दर नीचे होती है।’’ उन्होंने कहा कि जुलाई में देश के शीर्ष महंगाई वाले तीन राज्यों में राजस्थान एक था जहां महंगाई दर देश में सबसे अधिक (9.6%) दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को बबार्द कर दिया.. तबाह कर दिया उन्हें देखना चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों में अर्थव्यवस्था मोदी जी के नेतृत्व में सामान्य होती जा रही है।

‘राहुल गांधी को हिंदुओं और हिंदुत्व से परेशानी’

त्रिवेदी ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर जयपुर में रैली की थी, लेकिन उस रैली में राहुल गांधी ने हिंदुत्व के खिलाफ भाषण दिया था। उन्होंने कहा, इसका कारण यह है कि उन्हें महंगाई और बेरोजगारी से कोई परेशानी नहीं है, उन्हें केवल हिंदुओं और हिंदुत्व से परेशानी है।’’ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय जब उनकी पूर्ण बहुमत की सरकारें थीं, तब देश की विकास दर दो प्रतिशत से ऊपर नहीं गई थी, उस समय लोग मजाक करते थे कि यही तो है ‘‘हिंदू विकास दर’’ और उस समय महंगाई दर 15 फीसदी से ऊपर थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team