रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि सिक्किम में बाढ़ के बाद लापता हुए सैनिकों के एक समूह में शामिल आठ जवानों के अवशेष मिले हैं। सिंह ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वह सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में सेना के आठ जवानों समेत कई लोगों की मृत्यु होने से बहुत दुखी हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि शेष 14 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए खोजबीन अभियान जारी है।बता दें कि सिक्किम में बुधवार को बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 जवान लापता हो गये थे। उस दिन बाद में एक सैनिक को बचा लिया गया था।
Deeply pained by the tragic loss of precious lives including eight Army personnel in the recent flash floods arising out of glacial lake burst in Sikkim.
Out of the 23 missing soldiers, one was rescued while mortal remains of eight brave soldiers were recovered. Their…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 7, 2023
सिंह ने कहा, ‘‘हाल में सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ में आठ सैन्यकर्मियों सहित कई लोगों की मृत्यु हो जाने से बहुत दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लापता 23 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया, जबकि आठ वीर सैनिकों के अवशेष मिले हैं। राष्ट्र की सेवा के लिए अग्रिम क्षेत्रों में तैनात रहने के दौरान दिये गए उनके बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा।’’ सिंह ने कहा, ‘‘शेष 14 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए खोजबीन अभियान जारी है।’’ राज्य सरकार के अनुसार, अचानक आई बाढ़ से 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, 1,200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सिक्किम में 13 पुल बह गए।