Pakistani influencer as Heeramandi’s Lajjo: सोशल मीडिया पर इन दिनों संजय लीला भंसाली की हीरामंडी के चर्चे है। कुछ लोग वेब सीरीज में कास्ट की एक्टिंग की बात कर रहे हैं तो कुछ स्टोरी की। हालांकि, यहां एक वर्ग ऐसा भी है जो इसके लुक्स को फॉलो कर रील्स व शॉर्ट वीडियोज बना रहे हैं। लोग सिर पर दुपट्टा रख कर, नथनी पहनकर, मेकअप से खुद को हीरामंडी (Pakistani influencer as Heeramandi’s Lajjo)की किसी कास्ट की तरह ड्रेसअप कर रहे हैं।

पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर ने फॉलो किया ट्रेंड
अब ये ट्रेंड केवल भारत ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जा पहुंचा है, जहां लोग हीरामंडी की तरह तैयार होकर वीडियो बना रहे हैं। इसमें कुछ लोगों के लुक्स की तो वाहवाही हो रही है तो कुछ को ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। इस लिस्ट में एक नाम पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर मिनाहिल मलिक (Pakistani influencer as Heeramandi’s Lajjo) का भी है। जो हमेशा ट्रेंड को फॉलो कर सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन एक हीरामंडी ट्रेंड को फॉलो करना उन्हें थोड़ा भारी पड़ गया क्योंकि लोगों से उन्हें काफी सुननी पड़ रही है।

हीरामंडी’ की ‘लज्जो’ का ड्रेसअप
Pakistani influencer as Heeramandi’s Lajjo: बता दें कि मिनाहिल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हीरामंडी’ की ‘लज्जो‘ की तरह ड्रेसअप करके एक्ट करती नजर आ रही हैं। क्लिप में वह ‘मासूम दिल’ पर इमोशन्स जाहिर करती और डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं। वीडियो में मिनाहिल परफॉर्मेंस में इस कदर डूब गई हैं कि उनकी आखों से आंसू निकलने लगे हैं। उन्होंने दर्द, प्यार में धोखे, जुनून और गुस्से की भावनाएं दिखाई जिससे फैंस ने उन्हें ओवरएक्टिंग का टैग दे दिया।
View this post on Instagram
ये वीडियो @minahilmalik727 ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
लोगों ने कहा, ओवरएक्टिंग की दुकान
वीडियो के कैप्शन में मिनाहिल ने हीरामंडी के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को टैग करते हुए उन्हें अपना फेवरेट बताया है। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और लगभग 75 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, लोग मिनाहिल की एक्टिंग को ओवरएक्टिंग(Pakistani influencer as Heeramandi’s Lajjo) का टैग दे रहे हैं। जबकि कई यूजर्स उनके इस परफॉर्मेंस से इंप्रेस हो गए। एक यूजर ने लिखा, प्लीज इतना एक्ट मत करो, ओवर लग रहा है। अन्य यूजर ने मिनाहिल की तारीफ करते हुए लिखा, आपने बहुत अच्छा किया है, लोगों को बस आदत है नकारात्मकता फैलाने की।


Download Android App
Download iOS App



