उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को महिलाओं को लाठियों से पीटते और गालियां देने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने ज्यादती का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा उन पर और उनके वाहनों पर पथराव करने के बाद उन्हें मामूली बल का प्रयोग करना पड़ा।
जानिये क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर का है।विवादित स्थल पर स्थापित बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने के खिलाफ महिलाएं व अन्य धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इससे वहां तनाव हो गया था।
सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिलाओं के एक समूह ने विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
बाबा साहेब ने कहा था कि, वे एक समाज की प्रगति उसके महिलाओं की प्रगति के आधार पर मापते हैं। और आज यूपी की हालत इतनी बदतर हो गई है कि बाबासाहेब की मूर्ति के अपमान का विरोध कर रही हमारी माताओं और बहनों को इस बर्बरता से पीटा गया। 1/2 pic.twitter.com/rjTnm8WXbl
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) November 7, 2022
एक अन्य वीडियो में कुछ महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों पर हमला करते और उनके बाल खींचते हुए देखा गया।अंबेडकर नगर के पुलिस अधिकारी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।