अक्सर लोगों को सोते वक्त कई तरह के सपने आते हैं। विभिन्न-विभिन्न चीजें सपनों में हमें दिखाई देती हैं। कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे होते हैं। स्वप्न शास्त्र में कई बातें सपनों के बारे में बताई गई हैं।
भगवान से जुड़ी चीजें भी कई बार लोगों को सपनों में दिखाई देती है। जिसका मतलब उन्हें समझ नहीं आता कि यह सपने शुभ हैं या अशुभ। उसी तरह से अगर भगवान शिव से जुड़ी चीजें आपको सपने में दिखती हैं तो समझ लें कि उससे आपकी बंद किस्मत खुलने वाली है। चलिए बताते हैं इन चीजों का सपने में दिखने का अर्थ।
शिवलिंग अगर आपको अपने सपने में दिखाई देता है तो इसका यह अर्थ होता है कि आपकी सारी समस्याएं जल्द ही दूर हो जाएंगी। शिवलिंग के दर्शन आपको अपने सपने में होते हैं तो आप सुबह उठकर दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं।
अगर शिवजी आपको सपने में तांडव करते दिखाई दें तो यह शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि तांडव करते शिवजी अगर नजर आएं तो धन में लाभ होने का यह इशारा होता है। इसका एक और अर्थ होता है कि थोड़ी ज्यादा मेहनत आपको अपनी जीवन में सफलता पाने के लिए करनी होगी। हालांकि सफलता अवश्य आपको मिलेगी।
भगवान शिव का कोई भी मंदिर अगर आपको सपने में दिखाई देता है तो आप अपनी लंबी बीमारी से निजात पा लेंगे।
अगर आपको सपने में भगवान शिव का सांप दिखाई दे तो समझ लें कि आपके जीवन में धन का लाभ जल्द होगा।