दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार रक्षाबंधन और 15 अगस्त का पर्व एक साथ पड़ रहा है। साथ ही आपको बता दे कि इस बार रक्षाबंधन पर अद्भुत योग बन रहें हैं। तो चलिए आपको बताते हैं रक्षाबंधन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
भाई बहनो का प्रसिद्ध त्यौहार रक्षाबंधन इस बार 15 अगस्त को पड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के साथ भाई-बहन के अनोखे स्नेह का पर्व मनाया जाएगा। एक तरफ स्कूली बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर खुशी और उल्लास का माहौल है, वहीँ दूसरी तरफ स्कूल की एक छुट्टी कम होने पर थोड़ा निराश भी हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है।मान्यता यह है कि, रावण की बहन ने भद्रा में ही उसे रक्षा सूत्र बांधा, जिससे उसका विनाश हो गया। यही कारण है कि भद्रा में बहनें भाइयों को राखी नहीं बांधती हैं। इसलिए इस साल राखी बांधने के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।
ज्योतिषियों ने बताया कि श्रवण नक्षत्र में दिन की शुरुआत होगी, जो 8.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। सुबह 11 बजे तक सौभाग्य योग एवं इसके बाद शोभन योग में बना सकते हैं रक्षाबंधन। ज्योतिषविद् अर्चना सरमंडल के अनुसार , इस बार पूरा दिन रक्षाबंधन के लिए शुभ है। बहने पूरे दिन में किसी भी समय बांध सकेंगी राखी।
19 साल बाद बन रहा है रक्षाबंधन पर ऐसा योग
इस साल रक्षाबंधन पर जो योग बन रहा है, वो आज से 19 साल पहले बने थे। साल 2000 में रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ पड़े थे। वर्ष 2000 के बाद अब 2019 में यह योग बना है। गुरुवार को पूर्णिमा तिथि व श्रवण नक्षत्र के मिलने से सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन पूर्णिमा शाम 4.20 बजे तक रहेगी। सौभाग्य और शोभन योग के कारण भी यह पर्व खास संयोग लेकर आ रहा है।
अपनी राशियां देख रक्षाबंधन पर बहनो को दे यह उपहार
मेष– बहन को लाल रंग के वस्त्र दें।
वृषभ– बहन को मोती की माला दें।
मिथुन– बहन को पिस्ता दें।
कर्क– बहन को मिठाई में बर्फी दें।
सिंह– बहन को गुड और लाल वस्त्र दें।
कन्या– बहन को फल दें।
तुला– बहन को दक्षिणा के साथ में चावल दें।
वृश्चिक– बहन को केसर दान करें।
धनु– बहन को पीले वस्त्र और शहद दें।
मकर– बहन को नीले वस्त्र, सोने की वस्तु दें।
कुंभ– बहन को तांबे का बर्तन दें।
मीन– बहन को घी और पीले वस्त्र दें।