आज हम आपको ऐसे देशो के बारे में बताने जा रहे है जहां अंतिम संस्कार में , करते है अजीबोगरीब रस्में ! जी हाँ , वैसे तो जो इस इस धरती आया है उसे जान भी है (मतलब ये कि जिस शख्स ने इस धरती पर जन्म लिया है उसकी मौत अवश्य है) और इंसान की मौत होने के बाद शरीर का अंतिम संस्कार किया जाता है। सभी देश और धर्म में संस्कार करने के अलग-अलग रिवाज होते है। कई जगहों पर शरीर को जलाया जाता है और कहीं दफनाया जाता है। ऐसे ही कुछ देश है जहां सस्कार के नाम पर अजीब परम्परां निभाई जाती हैं। तो चलिए जानते है से देशों में जहां इंसान के मरने के बाद अजीबोगरीब तरह से परम्परा निभाई जाती है।
चीन
पड़ोसी देश चीन में इंसान की मौत के बाद लाश को एक ताबूत में डाल दिया जाता था और उसे किसी ऊंची पहाड़ी से नीचे लटका दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना था कि ऐसा करने से मरने के बाद व्यक्ति को स्वर्ग नसीब होता है आपको बता दे कि चीन में अब यह प्रथा बंद हो चुकी है।
पारसी समुदाय
पारसी समुदाय के लोगों में संस्कार की प्रथा काफी चौंकाने वाली है। यहां मृत्यु के बाद शरीर को नहला कर पारसियों के धार्मिक स्थान में छोड दिया जाता है। जहां गिद्ध आकर उस लाश को खाते हैं। बता दे कि पारसी समुदाय में यह प्रथा आज भी प्रचलित है।
मैडागास्कर
यह एक ऐसा देश है जहां मरने के बाद लाश को दफना दिया जाता है और हर साल अपने पूर्वजों को खुश करने के लिए लाश को कब्र में से निकाला जाता है और उसे सफेद कपडे पहनाकर उसके आस-पास गाकर नृत्य करते हैं। नाचने के बाद गांव का एक चक्कर लगाकर लाश को दोबारा कब्र में दफना दिया जाता है।
तिब्बत
इस देश में संस्कार की प्रथा काफी हैरान करने वाली है। बता दे कि यहां मृत्यु के बाद शरीर का और भी बुरा हाल किया जाता है। यहां मरे हुए इंसान के छोटे-छोटे टुकडे काट कर उसे ऊंची पहाडी पर रख दिया जाता है। उनके अनुसार मरने के बाद व्यक्ति का शरीर किसी काम का नहीं रहता। इसलिए उसे जानवरों और पक्षियों का पेट भरने के लिए पहाडों पर छोड दिया जाता है।
फिजी
इस देश के कुछ इलाकों में जो व्यक्ति मर जाता है उसके परिवार के एक और सदस्य का गला घोंट कर मार दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि मृतक को इस दुनिया से अकेला नहीं जाना चाहिए।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।