मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करते रहें। लंबे समय से बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। हर कोई आपके स्टाइल की तारीफ करेगा। परिवार का कोई मामला बुद्धिमानी से सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी का कोई विवाद आसानी से सुलझ जाएगा। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- वॉयलेट।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्तों को अलग रखें। परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी हो सकती है। प्रॉप्रर्टी की के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मजेंटा।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) आर्थिक रूप से हालात कमजोर रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमति व्यायाम करते रहें। परिवार में किसी खास मेहमान के आने से खुशी महसूस करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में किसी की मदद मिलेगी। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- रोज।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहत में सुधार होगा। आज के दिन खर्च करते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्य की सेहत में सुधार होगा। लंबी ड्राइव पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे। सोच समझकर ही कहीं खर्च करें। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ होगा। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का कोई सदस्य आपसे सहमत नहीं होगा। शेयर मार्केट में निवेश से नुकसान हो सकता है। प्रॉप्रर्टी का विवाद कानूनी रूप नहीं लेगा। शुभ अंक-15, शुभ रंग- इंडिगो
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। अतिरिक्त खर्चे करने से दूर रहें। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के चलते विवाद हो सकता है। हाल ही में खरीदी गई प्रॉप्रर्टी में कमी के कारण मूड खराब हो सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सी ग्रीन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। आर्थिक मामलों में सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए थकाने वाला दिन रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक साबित होगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ग्रे।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) उधार दिया पैसा वापिस लेने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। किसी के साथ अपना धन साझा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकता है। किसी दोस्त के बाहर जाना मजेदार साबित हो सकता है। प्रॉप्रर्टी की खरीददारी के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग-बेबी पिंक।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए ध्यान लगाना सीखें। किसी से उपहार में धन प्राप्त हो सकता है। करियर में हालात आपके पक्ष में रहेंगे। माता-पिता आप पर गुस्सा हो सकते हैं। अधूरे कागजों के कारण प्रॉप्रर्टी का कोई मामला अटक सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इंडिगो।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत को लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। अपनी नौकरी को लेकर आप संतुष्ठ नहीं है। घर परिवार पर खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिल सकते हैं। पढ़ाई में कोई आपके विचार से सहमत होगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गहरा आसमानी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) पैसा कमाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ यात्रा का आनंद उठाएंगे। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सेंडी ब्राउन ग्रीन।