मेष (ARIES): 21 मार्च से 20 अप्रैल : किसी खास इंसान से मुलाकात की संभावना है। इस मुलाकात का कोई बड़ा फायदा हो सकता है। किसी के प्यार में पडऩे के संकेत हैं। पढ़ाई के मामले में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रिटेलर्स और मेन्यूफेक्चर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-पिंक।
वृष (TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई : आज अपने आइडिया को एक्शन में बदलने के लिहाज से अच्छा दिन है। अच्छे दाम में कोई प्रॉपर्टी मिल जाने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। ऑफिस में पेंडिंग पड़े काम को सुलझाने में आपका काफी समय बर्बाद होने वाला है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-सफेद।
मिथुन (GEMINI): 21 मई से 21 जून : पढ़ाई के मामले में पिछड़ सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर अपनी फीस बढ़ाकर भी क्लाइंट को आकर्षित करने में सक्षम रहेंगे। बिजनेस पर्सन अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कोई स्ट्रेटजी बना सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज करना शुरु कर सकते हैं।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-पीच।
कर्क (CANCER) : 22 जून से 23 जुलाई : स्थिति अनुकूल होता देखकर आप उत्साहित मूड में रहेंगे। किसी रिलेटिव या दोस्त के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आप अपनी मेहनत को बेकार होता हुआ महसूस करने वाले हैं। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-नारंगी।
सिंंह (LEO) : 23 जुलाई से 22 अगस्त : शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। बिजनेस वेंचर से शानदार आमदनी होने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी डीलर के झांसे में आने से बचें। सेहत के स्तर पर उठाए गए कदम का सकारात्मक परिणाम नजर आने लगेगा। पढ़ाई में अच्छा ग्रेड मिलेगा।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-हल्का नीला।
कन्या (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर : आप में से कुछ लोग अपने प्रोफेशनल स्किल को निखारने के लिए ट्रेनिंग ले सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र आपके द्वारा जमा किया गया असाइनमेंट काफी अच्छा रहने वाला है। किसी पार्टी या समारोह में बुलाये जाने की अपेक्षा रख सकते हैं। प्रेम में पड़ेंगे।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-फिरोजी।
तुला (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर : प्रोफेशनल स्तर पर आपकी मेहनत कामयाब रहने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग लंबे समय से पेंडिंग पड़ा कंशट्रक्शन का काम शुरु करवा सकते हैं। पढ़ाई के मामले में थोड़ा संभल कर चलें। किसी की मदद आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-नीला।
वृश्चिक (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर : बजट को लेकर सतर्क रहें खर्चा बढ़ जाने के संकेत हैं। बिजनेस वेंचर बहुत जल्द लाभ देना शुरु कर सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर आपकी शोहरत बढऩे की उम्मीद है। पढ़ाई के मामले में पेंडिंग पढ़े ढेर सारी काम को पूरा करने में सक्षम साबित होंगे।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा।
धनु (SAGITTARIUS): 22 नवंबर से 21 दिसंबर : कोई समारोह नजदीक आ रहा है जिससे आपके उत्साह का ठिकाना नहीं लग रहा। पढ़ाई के स्तर पर की गई तैयारी काफी नहीं लग रही है। प्रोफेशनल स्तर पर आपको अपनी क्षमता का अनुमान लग सकता है। किसी सेलिब्रेशन में व्यस्त रहने की संभावना है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-पिंक।
मकर (CAPRICORN) : 21 दिसंबर से 19 जनवरी : किसी विवादित संपत्ति को सुलझाने की राह में थका देने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी परियोजना को पूरा करने के लिए आपको सभी तरह से तैयार रहना होगा। समय के अभाव में आप पढ़ाई के क्षेत्र में और मेहनत नहीं कर पा रहे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला।
कुम्भ (AQUARIUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी : प्रोफेशनल स्तर पर एक छोटा सा ब्रेक मिलने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। किसी को पैसा उधार देने से आपका रुतबा बढऩे वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढऩे की संभावना है। ऌप्रेमी के साथ आज घूमेंगे।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-पेरॉट ग्रीन।
मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च : किसी समस्या को सुलझाने के लिए नये विकल्प पर भी ध्यान देने की जरुरत है। आपके द्वारा रखा जाने वाला कोई आयोजन सफल रहेगा। किसी सामाजिक समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं। ऌप्रोफेशनल स्तर पर आपका रुतबा बढऩे की उम्मीद है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-सफेद।