पटना : राष्ट्रीय समता पार्टी (से.) युवा मंच बिहार प्रदेश राज्य कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक पार्टी कार्यालय में की गई। इस अवसर पर युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितुराज कुमार मुख्य अतिथि रूप में संबोधित करते हुये कहा की बिहार के युवा एवं किसानों का रूझान राष्ट्रीय समता पार्टी (से.) की ओर है तथा सभी वर्गो की जनता हमारी पार्टी के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। महारैली को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन दे रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि हम सभी युवा साथीयों को बिहार के गांव, गरीब किसान, मजदुर एवं युवा की हक और अधिकार की लड़ाई लड़े। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चित्ररंजन कुमार ‘चिन्टु‘ राष्ट्रीय महासचिव अर्जून गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए युवा साथियों को हर तरफ से लैश किया जायेगा। सोशल साइट पर भी युवा साथी अपनी पार्टी के नेता के सिद्धान्तों एवं पार्टी के द्वारा किये गये कार्यो के साथ जन-समस्याओं को उठाने का काम करेगी।
बिहार राष्ट्रीय समता मंच के प्रदेश अध्यक्ष मधेश्वर सिंह ने कहा कि मेरे पार्टी के सभी नेतागण एवं कार्यकत्र्ता साथी पुरे बिहार में सघन दौरा कर रहे है। जिसमें युवा किसान गांव गरीब मजदुर एवं सभी वर्गो का अपार जन समर्थन मिल रहा है। आगामी 28 अक्टुबर को गांव बचाओं किसान बचाओं महारैली भारी संख्या में पटना के ऐतिहासिक स्थान गांधी मैदान में जनता का जमघट लगेगा और यह महारैली बिहार सरकार को उखाड़ फेकने में मील का पत्थर साबित होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा समता मंच के प्रदेश अध्यक्ष मधेश्वर सिंह ने किया।
इस बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी विकास कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, अनिकेत भारद्वाज, अमनद्वीप, निर्मल कुमार, अनुप कुमार, भोला शर्मा, नूतन सिन्हा, लव कुमार आदि लोग उपस्थित थे।