हाल ही में बेंगलुरु से एक बेहद हैरत में डाल देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। यहां पर विशेष जांच दल एसआईटी ने आईएमए के संस्थापक मंसूर खान के घर में एक स्विमिंग पूल के नीचे पूरा 303 किलोग्राम नकली सोने के बिस्कुट जब्त कर लिए हैं।
बेंगलुरु के मशहूर आईर मॉनेटरी एडवाइजरी पोंजी घोटाला मामले में मंसूर आरोपी है। इन पर करीब 30 हजार लोगों को ठगने का आरोप है,लेकिन इस घटना में वसीम नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।
एक मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार छापा मारने गए अफसर पहली नजर में पूल के नीचे इतना सारा सोना देखकर हैरान रह गए थे। लेकिन अब वह इस बात से परेशान हैं कि वह इतने सारे सोन का क्या करने वाला था।
Bengaluru: Special Investigation Team seized 303 kg of fake gold biscuits from under a swimming pool at IMA founder Mansoor Khan’s residence. A person named Vasim was taken into custody. #Karnataka pic.twitter.com/LuqA3u42bg
— ANI (@ANI) August 7, 2019
वसीम नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लेने के साथ एसआईटी ने एक बयान में कहा है। पोंजी स्कीम के संचालक मोहम्मद मंसूर खान बड़ी संख्या में लोगों को सोना दिखाकर लोगों से कंपनी में निवेश करने को बोलता था। फिलहाल 303 किलो नकली सोना एसआईअी ने जब्त कर लिया है। वहीं करोड़ों के पोंजी योजना घोटाला के मुख्य आरोपी और आईएमए ज्वैलर्स के संस्थापक मंसूर खान को दिल्ली पुलिस ने दुबई से आने के बाद नई दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था।
मंसूर खान पर बेंगलुरु में करोड़ों की वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप है। वो एक महीने से फरार था फिर उसकी दुबई में होने की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उसे वापस भारत आने की बात कही गई थी।