ज्वेल्स के मालिक ने स्विमिंग पूल के नीचे छिपाया था 3 क्व‍िंटल ‘सोना’, देखकर चौंक गई SIT

Summary :

हाल ही में बेंगलुरु से एक बेहद हैरात में डाल देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। यहां पर विशेष जांच दल एसआईटी ने आईएमए के संस्थापक मंसूर खान के घर में एक स्विमिंग पूल के नीचे पूरा 303 किलोग्राम नकली सोने के बिस्कुट जब्त कर लिए हैं।

हाल ही में बेंगलुरु से एक बेहद हैरत में डाल देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। यहां पर विशेष जांच दल एसआईटी ने आईएमए के संस्थापक मंसूर खान के घर में एक स्विमिंग पूल के नीचे पूरा 303 किलोग्राम नकली सोने के बिस्कुट जब्त कर लिए हैं। 
बेंगलुरु के मशहूर आईर  मॉनेटरी एडवाइजरी पोंजी घोटाला मामले में मंसूर आरोपी है। इन पर करीब 30 हजार लोगों को ठगने का आरोप है,लेकिन इस घटना में वसीम नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। 
एक मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार छापा मारने गए अफसर पहली नजर में पूल के नीचे इतना सारा सोना देखकर हैरान रह गए थे। लेकिन अब वह इस बात से परेशान हैं कि वह इतने सारे सोन का क्या करने वाला था।  

वसीम नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लेने के साथ एसआईटी ने एक बयान में कहा है। पोंजी स्कीम के संचालक मोहम्मद मंसूर खान बड़ी संख्या में लोगों को सोना दिखाकर लोगों से कंपनी में निवेश करने को बोलता था। फिलहाल 303 किलो नकली सोना एसआईअी ने जब्त कर लिया है। वहीं करोड़ों के पोंजी योजना घोटाला के मुख्य आरोपी और आईएमए ज्वैलर्स के संस्थापक मंसूर खान को दिल्ली पुलिस ने दुबई से आने के बाद नई दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। 
मंसूर खान पर बेंगलुरु में करोड़ों की वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप है। वो एक महीने से फरार था फिर उसकी दुबई में होने की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उसे वापस भारत आने की बात कही गई थी। 

Desk Team