बीते साल 2018 में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधी और अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सोनम कपूर-आनंद आहूजा, नेहा धूपिया-अंगद बेदी और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे सितारों की शादी ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी और इस साल भी कुछ कपल्स की शादी को लेकर काफी चर्चाएं है। आइये जानते है इस साल से लेकर साल 2020 तक कौन- कौन से सेलिब्रिटी स्टार कर सकते है शादी।
1.अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

ये कपल इस समय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित कपल्स में से एक है और बीते दिनों अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर कबूल भी कर लिया। उम्मीद इसी बात की है कि ये कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकता है।
2.वरुण धवन और नताशा दलाल

अभिनेता वरुण धवन भी अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अफेयर को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में रहते है और इस कपल को लेकर भी ये ख़बरें आ रही है कि वरुण और नताशा भी जल्द शादी कर सकते है।
3.रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड का ये क्यूट कपल साल 2018 से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है
और रणबीर – आलिया दोनों अपने रिश्ते को कबूल भी चुके है। दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश है और उम्मीद की जा रही है की जल्द दोनों की शादी को लेकर फॉर्मल अनाउंसमेंट किया जा सकता है।
4.फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

हाल ही में न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिताते हुए ये कपल स्पॉट हुआ था और सोशल मीडिया पर दोनों की एक साथ कई तस्वीरें है जिसमे दोनों काफी करीब नजर आते है। हालांकि ये कपल अपने रिश्ते को लेकर अभी तक चुप है पर कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं।
5.रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेसी मेनटेन मेन्टेन रखती है। बीते दिनों ये कहबर काफी वायरल हुई कि श्रद्धा अपने क्लोज फ्रेंड और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर से जल्द शादी कर सकती है।
6.रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है और अक्सर दोनों पार्टीज में, फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दोनों साल के अंत तक या 2020 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



