फिल्म दबंग के को-स्टार का बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया ऐसे साथ, एक्टर बोला – महान है भाईजान !

Summary :

फिल्म दबंग में सलमान खान ने पुलिस अफसर की भूमिका निभायी थी और उनके थाने के एक सिपाही के किरदार में थे जूनियर एक्टर दद्दी पांडे, जिन्हे करीब दो महीने पहले दिल का दौरा पड़ा था।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर जरूरत के समय में फिल्म अभिनेताओं और अपने सह-कलाकारों की सहायता के लिए आगे आते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर साबित किया की उनकी दरियादिली के चर्चे इतने क्यों होते है। इस बार उन्होंने फिल्म दबंग के एक जूनियर आर्टिस्ट की काफी मदद की है। 
फिल्म दबंग में सलमान खान ने पुलिस अफसर की भूमिका निभायी थी और उनके थाने के एक सिपाही के किरदार में थे जूनियर एक्टर दद्दी पांडे, जिन्हे करीब दो महीने पहले दिल का दौरा पड़ा था।  दद्दी पांडे की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी की वो अपने मेडिकल खर्चे उठा पाते। 
सलमान खान को जैसे ही दद्दी पांडे के हालातों का पता चला उन्होंने तुरंत इस जूनियर आर्टिस्ट के सभी दवाई खर्चों को पूरा किया और उनके इलाज का पूरा बंदोबस्त भी करवाया। दद्दी पांडे ने अब सलमान को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया है और खूब तारीफ की है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दद्दी पांडे को कुछ दिनों के लिए आईसीयू में रखा गया था और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भी शिफ्ट किया गया था।  सलमान खान ने उनके अस्पताल का सारा बिल चुकाया और हर सम्भव सहायता की।  
खराब सेहत की दहशत झेलने वाले दद्दी पांडे की सेहत में काफी सुधार है और उनका  कहना है कि अगर सलमान उनकी मदद ना करते तो शायद वो आज ज़िंदा ना होते। उन्हें अपने डॉक्टर द्वारा बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। 
दद्दी पांडे ने सलमान की तारीफ की, जो उन्होंने उनके लिए किया है। “वह बहुत ही दयालु व्यक्ति है। उनके लिए जितना कहूं उतना कम है (मैं उसे पर्याप्त धन्यवाद नहीं कर सकता)। वह एक महान व्यक्ति हैं। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान इन दिनों फिल्म दबंग – 3 की शूटिंग में व्यस्त है और फिल्म के निर्माता अरबाज खान का कहना है कि , “फिल्म की लगभग 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है और उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक हम पूरी शूटिंग को पूरा कर लेंगे। ”

Ujjwal Jain