एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी नुसरत जहां आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और इन दिनों वो अपने पति निखिल जैन के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की प्यारी तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

एक तस्वीर में नुसरत जहां टॉडलर के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस फोटो को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा, “मासूमियत का स्पर्श।” आपको बता दें नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती है।

नुसरत जहां मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा में एक अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने 2019 में अपनी राजनीतिक शुरुआत की और तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा टिकट पर बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची है।

नुसरत जहां और निखिल जैन मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और उनकी ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

नुसरत जहां ने निखिल जैन की यह तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा , “प्यारी सी शाम के लिए धन्यवाद @ nikhiljain09 … सितारों से भरा आकाश .. समुद्र के बीच कैंडललाइट डिनर .. स्टारलाईट, चांदनी या मोमबत्ती की रोशनी .. इसका एकमात्र प्यार जो आत्मा को रोशन करता है। “

नुसरत ने अपनी एक और तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नेटफ्लिक्स से अधिक उन्हें सनसेट देखना पसंद है।”निखिल जैन और नुसरत जहां ने जून 2019 में तुर्की में शादी के बंधन में बंधे थे।



Download Android App
Download iOS App



