केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यदि राष्ट्र की बागडोर काबिल हाथों में हो तो संघर्ष सफलता में बदलता है लेकिन जिन्होंने 70 साल देश को लूटा उनके लिए यह बातें मायने नहीं रखती। उंहोने कहा कि “गांधी परिवार की सोच उनके परिवार की प्रगति तक ही सीमित है।”
स्मृति ईरानी प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनसवांद रैली के माध्यम से मध्यांचल की जनता से रूबरू थीं। इसमें अवध, कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के लाखों लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता से संवाद ही भाजपा की थाती है और यह इसलिए संभव हो सका, क्योंकि मोदीजी ने डिजिटल इंडिया का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की सोच उनके परिवार की प्रगति तक ही सीमित है। यह सोच कितनी हानिकारक हो सकती है, इसका प्रकटीकरण हाल फिलहाल में हमने मीडिया में आई खबरों में देखा है। ईरानी ने कहा, “हम जनता के मध्य काम करने वाले और अपने कार्यो का ब्यौरा देने की रीति में विश्वास करते हैं।”
ईडी द्वारा पूछताछ होने पर अहमद पटेल ने कहा – जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है भाजपा सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जनता से संवाद ही भाजपा की थाती है और यह इसलिए संभव हो सका, क्योंकि मोदीजी ने डिजिटल इंडिया का आह्वान किया। इस देश ने न जाने कितने गरीब परिवारों को बीमारियों के चलते बिकते व घुटने टेकते देखा। मोदीजी ने आयुष्मान भारत से 10 करोड़ परिवारों को चिकित्सा सहायता का संकल्प लिया।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष ने चीन से हाथ मिला लिया, जिससे भारत की पीठ पर खंजर भोंक सकें।
सोनिया गांधी को इतना क्या बैर है हिंदुस्तान से कि दुश्मन से हाथ मिलाया, चोरों से पैसा लिया, मनमोहन को रिमोट कंट्रोल बनाया और प्रधानमंत्री राहत कोष से भी पैसा उठा लिया। राष्ट्र की आस्था होती है इस कोष में। उन्होंने कहा कि अमेठी में सम्राट साइकिल में गरीबों का क्या हश्र किया गया। उपमुख्यमंत्री डा़ॅ दिनेश शर्मा ने जनसंवाद रैली में कहा कि आज कि पूरे भारत वर्ष में तमाम परिवर्तन बड़ी तेजी के साथ आए हैं। ऐसे में कोरोना की जंग आंतरिक विषय के रूप में हमारे सामने है।