‘मोदी लहर’ पर सवार उत्तर प्रदेश ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर जोरदार समर्थन दिया है। भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 62 सीटें जीती हैं। इसके अलावा बसपा ने 10, सपा ने पांच, अपना दल-सोनेलाल ने दो और कांग्रेस ने एक सीट जीती है।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम इस प्रकार है :
चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक वाराणसी से प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया। मोदी को कुल 674664 मत मिले। वहीं शालिनी को 195159 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 152548 मत प्राप्त हुए।
– लखनऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम सिन्हा को 347302 मतों से हराया।
– सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कड़े संघर्ष के बाद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ को 14526 मतों से हराया।
– केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 198205 मतों से हराया।
– बागपत सीट से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद को जयंत चौधरी को 17546 मतों से पराजित किया।
– संप्रग अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट एक बार फिर जीत ली है। सोनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख 67 हजार मतों से हराया। रायबरेली सीट से सोनिया की यह लगातार पांचवीं जीत है।
– मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को 94398 मतों से हराया। वह इस सीट से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते हैं।
– मिर्जापुर से भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल की प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के राम चरित्र निषाद को 232008 से परास्त किया।
– पीलीभीत सीट से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के हेमराज वर्मा को दो लाख 55 हजार 627 मतों से हराया।
– भदोही सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के रंगनाथ मिश्र को 43615 वोटों से पराजित किया।
– चंदौली सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के संजय सिंह चौहान को 13959 वोटों से हराया।
– आगरा सीट से भाजपा के सत्यपाल सिंह बघेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज कुमार सोनी को 211546 मतों से हराया।
– अकबरपुर सीट से भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा की निशा सचान को 275142 वोटों से परास्त किया।
– इलाहाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के राजेंद्र सिंह पटेल को 184275 मतों से शिकस्त दी।
– अंबेडकर नगर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के रितेश पांडे ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री भाजपा उम्मीदवार मुकुट बिहारी को 95880 वोटों से हराया।
– अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55120 मतों से शिकस्त दी। स्मृति की यह जीत इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि अमेठी कई पीढ़ियों से नेहरू गांधी परिवार का गढ़ रहा है।
– आंवला सीट से मौजूदा सांसद भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र कश्यप ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा की रुचि वीरा को 113743 मतों से पराजित किया।
– सपा का गढ़ रहे बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने सपा के सांसद एवं गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 18454 वोटों से शिकस्त दी।
– बाराबंकी सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के राम सागर रावत को 110140 मतों से हराया।
– बरेली सीट से केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार गंगवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी सपा के भगवत शरण गंगवार को 167282 वोटों से पराजित किया।
– बस्ती सीट से भाजपा उम्मीदवार हरिश्चंद्र उर्फ़ हरीश द्विवेदी ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के राम प्रसाद चौधरी को 30354 मतों से हराया।
– बिजनौर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के मलूक नागर ने इसी सीट से भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी राजा भारतेंद्र सिंह को 69941 वोटों से शिकस्त देकर यह सीट भाजपा से छीन ली।
– देवरिया सीट से भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के विनोद कुमार जायसवाल को 249931 मतों से हराया।
– एटा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को 122670 मतों से शिकस्त दी।
– इटावा सीट पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भाजपा उम्मीदवार रामशंकर कठेरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के कमलेश कुमार को 64437 मतों से पराजित किया।
– फैजाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मौजूदा सांसद लल्लू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के आनंद सिंह को 65477 मतों से शिकस्त दी।
– फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को 495065 मतों के भारी अंतर से परास्त किया।
– गौतम बुद्ध नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के सतवीर को 336922 मतों से हराया।
– गाजियाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के सुरेश बंसल को 501500 मतों से हराया।
– घोसी सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अतुल कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मौजूदा सांसद हरिनारायण राजभर को 122568 मतों से हराया।
– कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा की तबस्सुम हसन को 92160 मतों से शिकस्त दी।
– कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के चंद्रदेव राम यादव को 261601 मतों से पराजित किया।