गुरुग्राम में नौकरी से निकाले जाने को लेकर भड़के युवक ने जापानी कंपनी के एचआर हेड की गोली मार दी। दरअसल, गोली मारने वाले शख्स को जापान की कंपनी मित्शुबिशी के एचआर हेड ने कुछ दिन पहले ही नौकरी से निकाला था। घायल पीड़ित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गुरुग्राम पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 9बजे तब हुई जब मित्शुबिशी के एचआर प्रमुख बिनेश शर्मा एक कार में आईएमटी मानेसर स्थित दफ्तर जा रहे थे।
कुमार ने कहा कि एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बंदूक की नोक पर शर्मा की कार को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके और गाड़ी तेज कर दी तो जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई गई। उन्होंने कहा कि शर्मा को दो गोलियां लगी हैं। कुमार ने कहा, ‘हमलावारों में से एक की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है। आरोपी युवक मौकाए वारदात से भागने में सफल रहा। बिनेश को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी योगेंद्र को बिनेश शर्मा ने नौकरी से निकाला था। तब योगेंद्र और उसके परजिनों ने एचआर हेड को इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।आरोपियों ने शर्मा से कहा था कि या तो योगेन्द्र को नौकरी पर वापस रख लो वरना गोली मार दी जाएगी। इसी के चलते उन आरोपियों ने शर्मा को गोली मार दी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।