August Hyundai Car Offers: नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उनके लिए अगस्त 2026 का महीना बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि हुंडई कार कंपनी अपनी कईफेमस कारों पर अलग-अलग तरह के ऑफर दे रही है।
इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट का अमाउंट अलग है। सबसे बड़ा ऑफर हुंडई क्रेटा पर मिल रहा है, जिस पर कस्टमर्स को 1 लाख रुपये तक का बेनिफिट्स दिया जा रहा है।
Hyundai Creta पर 1 लाख रुपये तक की बचत

- हुंडई की सबसे फेमस SUV में शामिल क्रेटा पर अगस्त में सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।
- इसके बेस E पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को 85,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।
- वहीं CVT वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है।
- क्रेटा के बाकी पेट्रोल वेरिएंट पर कुल 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- लेकिन, डीजल मॉडल पर ऑफर काफी कम है और इसमें केवल 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- क्रेटा का प्राइस N लाइन समेत 10.91 लाख रुपये से शुरू होकर 19.95 लाख रुपये तक जाता है।
Hyundai Venue पर भी ऑफर

- अगर आप Hyundai Venue खरीदना चाहते हैं, तो इस महीने मिलने वाला ऑफर ज्यादा बड़ा नहीं है।
- कंपनी इसके सभी वेरिएंट पर ज्यादातर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- वेन्यू का प्राइस N Line वेरिएंट को शामिल करने पर 8 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 15.65 लाख रुपये तक जाती है।
- इसलिए खरीदारी से पहले अपने पास के डीलर से उपलब्ध ऑफर का अपडेट लेना बेस्ट होगा।
Hyundai Exter पर 50 हजार रुपये तक का बेनिफिट्स

- Hyundai Exter को इसी साल अपडेट किया गया है, लेकिन पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की कुछ यूनिट अभी भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
- इन पुराने मॉडल के EX और EX(O) ट्रिम पर पेट्रोल और CNG दोनों में 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- वहीं नए फेसलिफ्ट एक्सटर के बेस HX2 वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की छूट है।
- इसके दूसरे वेरिएंट पर कंपनी 50,000 रुपये तक का बेनिफिट्स दे रही है।
- 2026 Hyundai Exter की शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये है, जबकि इसका टॉप मॉडल 9.46 लाख रुपये तक जाता है।
Hyundai Verna पर 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

- सेडान पसंद करने वाले कस्टमर्स के लिए Hyundai Verna पर भी बेस्ट ऑफर मिल रहा है।
- प्री-फेसलिफ्ट वरना के CVT वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- इसके बाकी वेरिएंट पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- अपडेटेड वरना पर कंपनी सभी वेरिएंट में 65,000 रुपये तक का बेनिफिट्स दे रही है।
- 2026 Hyundai Verna की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 18.26 लाख रुपये तक जाती है।
Hyundai Alcazar पर भी मिल रहा फायदा

- Hyundai की थ्री रो SUV Alcazar पर भी अगस्त में कस्टमर्स को डिस्काउंट मिल रहा है।
- जुलाई की तरह इस महीने भी इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक का बेनिफिट्स मिल रहा है।
- वहीं डीजल मॉडल खरीदने पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- Hyundai Alcazar की कीमत 14.51 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 21.10 लाख रुपये तक जाती है।
डीलर से ऑफर की पुष्टि जरूर करें
- सबसे बड़ी ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये ऑफर मॉडल, वेरिएंट, स्टॉक और डीलर के हिसाब से अलग हो सकते हैं।
- इसके अलावा कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और स्क्रैपेज जैसे बेनिफिट्स अलग-अलग शर्तों के साथ मिल सकते हैं।
- इसलिए कार बुक करने से पहले Hyundai डीलर से अगस्त 2026 के लागू ऑफर और आखिरी कीमत की पुष्टि जरूर कर लें।
यह भी पढ़ें: अब बजट में मिलेगा सेफ्टी का फुल डोज! 6 एयरबैग और 360° कैमरा के साथ जल्द आ रही Tata Tigor Facelift



Download Android App
Download iOS App




