Mahindra Scorpio N Facelift: भारतीय बाजार में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है और महिंद्रा की Scorpio N इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक है। अब खबरें हैं कि कंपनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। हालांकि महिंद्रा ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारी से नए मॉडल के कई फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं कि नई Mahindra Scorpio N Facelift में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा अपनी Scorpio N का अपडेटेड फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस एसयूवी के लुक और फीचर्स में कई बदलाव कर सकती है ताकि यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक दिखाई दे। नई Scorpio N Facelift को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग मॉडल पर कवर लगा होने के बावजूद इसके कुछ नए फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। माना जा रहा है कि कंपनी लॉन्च से पहले इसकी आखिरी तैयारियों में जुटी हुई है।
मिल सकते हैं कई नए फीचर्स
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसलिफ्ट मॉडल में पहले से ज्यादा मॉडर्न फीचर्स दिए जा सकते हैं।
- इसमें बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है।
- इसके अलावा नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है, जिससे ड्राइविंग का फील बेहतर होगा।
- नई SUV में पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और कई जरूरी फिजिकल कंट्रोल बटन भी मिल सकते हैं।
- इसके साथ ही एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किए जाने की उम्मीद है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका इंटीरियर भी अपडेट किया जाएगा और इसमें Mahindra Thar Roxx से इंस्पायर्ड कुछ डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।
इंजन में नहीं होगा कोई चेंज
- नई Scorpio N Facelift के इंजन में बड़े चेंज की उम्मीद नहीं है।
- इसमें मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन जारी रखा जा सकता है।
- दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
- इसके अलावा, कंपनी अपने 4X4 वेरिएंट को भी बरकरार रख सकती है, जिससे ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले कस्टमर्स को पहले जैसी शानदार कैपेसिटी मिलेगी।
कब हो सकती है लॉन्च?
महिंद्रा ने अभी तक Scorpio N Facelift की लॉन्च डेट रिविल नहीं की है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसे 14 या 15 अगस्त के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद इसके सभी फीचर्स और कीमत की ऑफिसियल अपडेट सामने आ जाएंगे।
न्यू Scorpio N Facelift की कीमत लॉन्च के समय ही रिविल की जाएगी। लेकिन, माना जा रहा है कि नए फीचर्स और अपडेट्स की वजह से इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले लगभग ₹20,000 से ₹1 लाख तक अधिक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 26Km माइलेज, नया लुक और 7 सीटर… जल्द मार्किट में एंट्री लेगी मारुति की न्यू XL7 SUV



Download Android App
Download iOS App




