Tata Sierra Legend launched: नए अवतार में आई सिएरा, 18 मॉडल के साथ लॉन्च हुई Legend Series, जानें कीमत और फीचर्स

Summary :

Tata Sierra Legend launched: Tata Motors ने Sierra Legend Series लॉन्च की है, जिसमें 5 ट्रिम्स पर आधारित कुल 18 मॉडल शामिल हैं। इसकी कीमत 11.99 लाख से 18.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। नई सीरीज में वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट और 17-इंच अलॉय जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tata Sierra Legend launched: टाटा मोटर्स ने अपनी फेमस  SUV सिएरा को नए अवतार में पेश किया है। दरअसल, कंपनी ने Tata Sierra की Legend Series लॉन्च की है। इस नई सीरीज में कस्टमर्स  को कुल 18 मॉडल के ऑप्शन  मिलेंगे। इन सभी मॉडल को सिएरा के 5 अलग-अलग ट्रिम्स के बेस्ड  पर तैयार किया गया है। नई Legend Series को कंपनी ने उन कस्टमर्स  को ध्यान में रखकर लॉन्च  किया है, जो कम कीमत में ज्यादा प्रीमियम फीचर्स वाली SUV खरीदना चाहते हैं। खास बात यह है कि इन मॉडल में पावरट्रेन में कोई चेंज नहीं किया गया है।

टाटा ने Legend Series के तहत Smart+ L, Pure L, Pure L (O), Pure+ L और Adventure+ L वेरिएंट लॉन्च  किए हैं। ये सभी मॉडल सिएरा के मौजूदा लोअर और मिड-स्पेक ट्रिम्स पर बेस्ड  हैं। इन वेरिएंट में कंपनी ने ‘L’ सेफेक्स को जोड़ा है। लेकिन , इंजन और अन्य प्रमुख मैकेनिकल हिस्सों में कोई चेंज नहीं किया गया है। यानी कस्टमर्स  को मौजूदा सिएरा जैसा ही पावरट्रेन मिलता है, लेकिन कुछ एक्स्ट्रा  फीचर्स के साथ।

कितनी है Tata Sierra Legend की कीमत?

  • Tata Sierra Legend Series की कीमत मौजूदा स्टैंडर्ड वेरिएंट से करीब 50 हजार से 70 हजार रुपये तक ज्यादा रखी गई है।
  • यानी जिस स्टैंडर्ड ट्रिम पर Legend मॉडल बेस्ड  है, उसकी तुलना में नए मॉडल के लिए कस्टमर्स  को एक्स्ट्रा पैसे  खर्च करने होंगे
  • Legend Series की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है।
  • वहीं इसके टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है।
वेरिएंट Petrol MT Petrol DCT Diesel MT Diesel AT Turbo-Petrol AT
Smart+ L ₹11.99 लाख – ₹13.49 लाख – –
Pure L ₹13.79 लाख ₹14.99 लाख ₹15.24 लाख – –
Pure L(O) ₹14.29 लाख ₹15.59 लाख ₹15.74 लाख ₹16.99 लाख –
Pure+ L ₹14.99 लाख ₹16.29 लाख ₹16.44 लाख ₹17.74 लाख –
Adventure+ L ₹16.99 लाख ₹18.29 लाख ₹18.19 लाख ₹19.49 लाख ₹18.99 लाख

कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

  • Legend Series की सबसे बड़ी खासियत इसके फीचर्स हैं।
  • टाटा ने इस सीरीज में ऐसे कई फीचर्स शामिल किए हैं, जो पहले सिएरा के ज्यादा महंगे और हायर-स्पेक वेरिएंट में उपलब्ध थे।
  • कंपनी का फोकस ऐसे फीचर्स देने पर है, जो कार के केबिन को ज्यादा कम्फर्ट और प्रीमियम महसूस कराएं।
  • उदाहरण के तौर पर Sierra Pure+ L में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है।
  • ये फीचर्स पहले सिएरा के सेकंड-टॉप ट्रिम Accomplished में मिलते थे।
  • इसके अलावा कार में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मैनुअल बॉस मोड, थाई स्पोर्ट एक्सटेंडर और फुल लेदरेट इंटीरियर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • खास बात यह है कि शुरुआती वेरिएंट में भी लेदरेट सीट्स और लेदरेट इंटीरियर का ऑप्शन  मिलता है।

इन फीचर्स को भी किया गया शामिल

  • Legend Series के कुछ मॉडल में ऐसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो Smart+ वेरिएंट में उपलब्ध नहीं थे।
  • इनमें व्हील कवर, ऑटो-फोल्डिंग ORVM, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और रूफ रेल्स शामिल हैं।
  • वहीं Pure L वेरिएंट में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ रियर कैमरा, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS, रियर वाइपर और वॉशर तथा 17-इंच अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: TVS Ronin vs Hunter 350: न्यू अवतार में लॉन्च हुई TVS Ronin, डुअल ABS और नए सेफ्टी फीचर्स के साथ बदला लुक, जानें कितनी है कीमत?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।