August Born Baby Names: अगस्त में गूंजने वाली है किलकारी? अपने लाडले या लाडली के लिए चुनें ये Modern और Meaningful Names

Summary :

घर में नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। अगर आपके घर में अगस्त के महीने में बच्चे का जन्म होने वाला है, तो आप उसके लिए एक प्यारा सा नाम जरूर ढूंढ रहे होंगे। अगस्त का महीना बारिश की फुहारों, हरियाली और आजादी के जश्न यानी 15 अगस्त से जुड़ा होता है। इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चे बहुत आत्मविश्वासी, वफादार और मजबूत दिल के माने जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, बच्चों के छोटे और मॉडर्न नामों की लिस्ट और उनके अर्थ के बारे में। यहां देखें August में जन्मे बच्चों के…

घर में नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। अगर आपके घर में अगस्त के महीने में बच्चे का जन्म होने वाला है, तो आप उसके लिए एक प्यारा सा नाम जरूर ढूंढ रहे होंगे। अगस्त का महीना बारिश की फुहारों, हरियाली और आजादी के जश्न यानी 15 अगस्त से जुड़ा होता है। इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चे बहुत आत्मविश्वासी, वफादार और मजबूत दिल के माने जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, बच्चों के छोटे और मॉडर्न नामों की लिस्ट और उनके अर्थ के बारे में।

यहां देखें August में जन्मे बच्चों के Names

cute Baby boy and girl Names
cute Baby boy and girl Names (Source: Social Media)

लड़कों के नाम

  • श्रावण (Shravan) – अगस्त में आने वाला पवित्र हिंदू महीना
  • वरुण (Varun) – जल और वर्षा के देवता
  • मेहल (Mehal) – बादल, जो बारिश लाते हैं
  • ऋषभ (Rishabh) – शुद्ध वर्षा की बूंद; संगीत का एक सुर
  • मेहर (Mehar) – कृपा, हल्की और सुखद बारिश
  • प्रांजल (Pranjal) – पवित्र जल; ईमानदार और सीधा
  • नीरद (Neerad) – पानी से भरा हुआ बादल
  • अनीष (Anish) – सर्वोच्च, समय का पाबंद
  • आजाद (Azad) – स्वतंत्र, जो किसी के अधीन न हो
  • स्वराज (Swaraj) – खुद का राज, स्वतंत्रता
  • वीर (Veer) – बहादुर, साहसी व्यक्ति
  • मुकुन्द (Mukund) – मुक्ति देने वाला; भगवान कृष्ण का एक नाम
  • उत्कर्ष (Utkarsh) – उन्नति, प्रगति, समृद्धि
  • अभय (Abhay) – जिसे किसी का डर न हो, निडर

लड़कियों के नाम

  • वर्षा (Varsha) – बारिश का मौसम, सावन की बौछार
  • बरखा (Barkha) – सावन की सुंदर बारिश
  • मेघा (Megha) – पानी से भरा हुआ बादल
  • रिमझिम (Rimjhim) – बारिश की बूंदों की मधुर आवाज
  • सृष्टि (Srishti) – प्रकृति, संपूर्ण ब्रह्मांड
  • इरा (Ira) – धरती मां; ज्ञान की देवी सरस्वती; जल
  • वृष्टि (Vrishti) – वर्षा की बौछार
  • पीहू (Pihu) – बारिश में नाचते मोर की मधुर आवाज
  • अलकनंदा (Alaknanda) – भारत की एक पवित्र नदी का नाम
  • मुक्ति (Mukti) – आजादी, मोक्ष, बंधन से छुटकारा
  • स्वतंत्रा (Swatantra) – आजाद महिला, आत्मनिर्भर
  • अवनी (Avani) – उपजाऊ धरती, पृथ्वी
  • आरोही (Aarohi) – संगीत की धुन; आगे बढ़ने वाली
  • दिव्या (Divya) – दिव्य चमक, अलौकिक
  • कल्याणी (Kalyani) – सबका भला करने वाली, मंगलमयी

Also Read: Modern V Letter Baby Names: छोटे बच्चों के लिए ‘व’ अक्षर से रखें सबसे यूनिक और ट्रेंडिंग नाम, जो बोलने में हैं आसान और सुनने में हैं मॉडर्न

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।