Baby Girl Name Inspired by Radha Rani: जैसे-जैसे साल आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे ही लोग भी काफी मॉडर्न होते जा रहे हैं। खासकर जब हिंदू धर्म में कोई बच्चा जन्म लेता है, तो उसे भगवान का स्वरुप माना जाता है। खासकर जब बेटी का जन्म होता है, तो समझो हमारे घर लक्ष्मी आई हैं। अगर आप भी अपनी लाडली के लिए ट्रेंडिंग नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ यूनिक और ब्यूटीफुल नाम की लिस्ट दिखाएंगे, जो आपकी बेटी को एक अलग पहचान देंगे। ऐसे में अगर आप अपनी लाडो के लिए लेटेस्ट और सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको श्री राधा रानी जी के नाम से प्रेरित सुंदर नाम बता रहे हैं।
Baby Girl Name Inspired by Radha Rani: राधा रानी से प्रेरित लड़कियों के नाम

1. राधा – सफल, समृद्ध, श्री कृष्ण की प्रिय
2. राधिका – सफल, भगवान कृष्ण की उपासिका
3. किशोरी – युवा कन्या, किशोरी अवस्था वाली
4. लाडली – सबकी प्यारी, दुलारी
5. वृषभानुजा – राजा वृषभानु की पुत्री
6. श्यामा – कृष्ण की शक्ति, सांवली सुंदरता वाली
7. रासेश्वरी – रास की देवी
8. विशाखा – एक नक्षत्र का नाम, राधा की सखी
9. गौरंगी – गोरे रंग वाली, स्वर्ण के समान
10. मनमयी – मन को जीतने वाली
11. कान्ता – सुंदर, मनमोहक
12. राध्या – जिसकी पूजा की जाए
13. कृष्णप्रिया – श्री कृष्ण की अत्यंत प्रिय
14. श्रीजी – सम्मानजनक संबोधन, लक्ष्मी स्वरूप
15. वृन्दा – तुलसी, पवित्र
16. अनुराधा – नक्षत्र का नाम, सौभाग्यशाली
17. भानुमती – तेजस्विनी, चमकती हुई
18. ईश्वरी – परमेश्वरी, देवी
19. कुंजेश्वरी – कुंज (बगीचे) की देवी
20. माधवी – मधुरता से युक्त
21. गोपी – ग्वालिन, भक्ति का प्रतीक
22. रम्या – सुंदर, रमणीय
23. अद्वैता – अद्वितीय, जिसके समान कोई न हो
24. अपराजिता – जिसे हराया न जा सके
25. सुभा – शुभ, कल्याणकारी
26. नित्या – शाश्वत, सदैव रहने वाली
27. चिन्मयी – ज्ञान से युक्त
28. हिरण्यमयी – स्वर्ण जैसी आभा वाली
29. भक्ति – समर्पण का भाव
30. सौम्या – शांत और कोमल स्वभाव वाली
31. ललिता – सुंदर, कलात्मक, राधा की सखी
32. मानिनी – आत्मसम्मान वाली
33. चंद्रकला – चंद्रमा की किरण
34. वृंदावनी – वृंदावन की रानी
35. वल्लभी – अति प्रिय
36. हरप्रिया – हरि (कृष्ण) की प्रिय
37. अमृता – अविनाशी, मीठी
38. विमली – स्वच्छ, पवित्र
39. प्रमदा – आनंद देने वाली
40. रसिका – रस की ज्ञाता, कला प्रेमी
41. वैष्णवी – विष्णु की शक्ति
42. भुवनेश्वरी – ब्रह्मांड की स्वामिनी
43. कादम्बिनी – बादलों की पंक्ति
Also Read: Christian Baby Names! बाइबिल से प्रेरित ये 30+ Boys और Girls के नाम आपके बच्चों के लिए रहेंगे Best


Download Android App
Download iOS App




