Christian Baby Girl and Boy Names: आज पूरी दुनिया में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इस दिन को लोग ईसा मसीह के असीम प्रेम, क्षमा और बलिदान का प्रतीक मानते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि मानवता की सेवा और सत्य की राह पर चलने के लिए खुद को हमेशा राजी रखो और इसके लिए स्वयं को त्याग दो। ईसाई धर्म में लोग अपने बच्चे का नाम ईसा मसीह से प्रेरित होकर रखते हैं।
जब घर में कोई बच्चा जन्म लेता है, तो इस दिन को हर कोई बड़े ही धूम धाम से सेलिब्रेट करता है। क्योंकि बच्चा भगवान का स्वरुप होता है। क्रिश्चियन धर्म में भी अलग नामों को पसंद किया जाता है, जो आमतौर पर हिंदू या मुस्लिम नामों की लिस्ट से अलग होते हैं। अगर आप अपने बेटे के लिए क्रिश्चियन नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपके के लिए क्रिश्चियन नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं।
Christian Baby Girl and Boy Names: ईसा मसीह से प्रेरित लड़के और लड़कियों के नाम

Christian Boy Names: लड़कों के नाम
1. आरोन (Aaron) – ऊंचा, पर्वत
2. अब्राहम (Abraham) – बहुजाति का पिता
3. एडम (Adam) – मनुष्य, लाल मिट्टी
4. एड्रियल (Adriel) – परमेश्वर का झुंड
5. अल्बर्ट (Albert) – महान, उज्ज्वल
6. एंड्रयू (Andrew) – साहसी, वीर
7. बेनेडिक्ट (Benedict) – धन्य, आशीर्वाद प्राप्त
8. कलेब (Caleb) – वफादार, पूरे दिल से
9. डैनियल (Daniel) – परमेश्वर मेरा न्याय करने वाला है
10. डेविड (David) – प्रिय, लाड़ला
11. एलिजा (Elijah) – यहोवा मेरा परमेश्वर है
12. इमैनुएल (Emmanuel) – परमेश्वर हमारे साथ है
13. एथन (Ethan) – मजबूत, शक्तिशाली
14. गेब्रियल (Gabriel) – परमेश्वर मेरी शक्ति है
15. इसाक (Isaac) – हँसी, खुशी
16. जैकब (Jacob) – स्थान लेने वाला
Christian Girl Names: लड़कियों के नाम
1. अबीगैल (Abigail) – पिता की खुशी
2. एडेल (Adele) – नेक, महान
3. अलिसा (Alissa) – कुलीन, सत्य
4. एंजेला (Angela) – देवदूत, ईश्वर का दूत
5. एनी (Annie) – कृपा, दया
6. बेला (Bella) – सुंदर
7. कैटरीना (Catherine) – शुद्ध, पवित्र
8. डोरोथी (Dorothy) – ईश्वर का उपहार
9. एलिजाबेथ (Elizabeth) – मेरा परमेश्वर मेरी शपथ है
10. एस्तेर (Esther) – सितारा, तारा
11. ईवा (Eva) – जीवन देने वाली
12. ग्रेस (Grace) – ईश्वर की कृपा
13. हन्ना (Hannah) – दयालु, अनुग्रहपूर्ण
14. हेज़ल (Hazel) – बादामी रंग, एक पेड़
15. आइरीन (Irene) – शांति
16. जेनिफर (Jennifer) – सफेद लहर
17. जेसिका (Jessica) – ईश्वर देखता है
Also Read: Baby Boy के लिए ढूंढ रहे हैं कोई Special Names? यहां देखें भगवान हनुमान से प्रेरित नाम और अर्थ


Download Android App
Download iOS App




