नवरात्रि का त्यौहार देशभर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिन के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के ये रूप शक्ति, ज्ञान, दया और सुरक्षा का प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में जिन माता-पिता के घर नवरात्रि के पावन दिनों में बेटी का जन्म हुआ है, उनके लिए अपनी बच्ची का नाम इस पर्व से जुड़ा रखना बेहद खास हो सकता है। मां दुर्गा से प्रेरित नाम न सिर्फ सुंदर होते हैं, बल्कि उनमें शक्ति, सौम्यता और आत्मविश्वास का भाव भी छिपा होता है, तो चलिए यहां बेटियों के क्यूट और यूनिक नामों के साथ-साथ अर्थ भी दिखा रहे हैं।
देवी से प्रेरित बेबी गर्ल के नामों की लिस्ट

आध्या (Aadhya) – पहली शक्ति, देवी दुर्गा
अक्षरा (Akshara) – अविनाशी, देवी सरस्वती का रूप
अनिका (Anika) – कृपा, उज्ज्वल, देवी दुर्गा का एक नाम
अवनी (Avani) – धरती, पृथ्वी
भव्या (Bhavya) – भव्य, शानदार, देवी पार्वती
छवि (Chhavi) – प्रतिबिंब, चमक, देवी की छवि
दर्शिका (Darshika) – मार्ग दिखाने वाली, समझदार
देवी (Devi) – देवी, दिव्य शक्ति
धृति (Dhriti) – साहस, धैर्य, देवी लक्ष्मी
एकता (Ekta) – एकता, सद्भाव
ईशानी (Ishani) – भगवान शिव की पत्नी, देवी पार्वती
झानवी (Jhanvi) – गंगा नदी, पवित्र धारा
कन्या (Kanya) – बेटी, देवी दुर्गा का एक रूप
काशवी (Kashvi) – चमकता हुआ, उज्ज्वल
कृति (Kriti) – रचना, कला का काम
महिका (Mahika) – पृथ्वी, ओस की बूंदें
मीरा (Meera) – समृद्ध, सागर, भगवान कृष्ण की भक्त
मृणालिनी (Mrinalini) – कमलों का समूह, सुंदर
नव्या (Navya) – नया, आधुनिक, प्रशंसनीय
नित्या (Nitya) – शाश्वत, निरंतर, देवी पार्वती
प्रिशा (Prisha) – प्रिय, भगवान का उपहार
राधिका (Radhika) – सफल, भगवान कृष्ण की प्रिय
ऋद्धि (Riddhi) – समृद्धि, सौभाग्य, देवी लक्ष्मी
रीति (Riti) – परंपरा, तरीका, कृपा
सची (Sachi) – अनुग्रह, सत्य, इंद्र की पत्नी
सानिका (सानिका) – बांसुरी, शांतिपूर्ण
शनाया (Shanaya) – सूर्य की पहली किरण, शुभ
श्रेया (Shreya) – शुभ, भाग्यशाली, सुंदर
तन्वी (Tanvi) – कोमल, सुंदर स्त्री
त्रिशा (Trisha) – इच्छा, तारा
वैदेही (Vaidehi) – देवी सीता, विदेह की पुत्री
वामिका (Vamika) – देवी दुर्गा, भगवान शिव के बाएं भाग में स्थित


Download Android App
Download iOS App




