Radha Krishna Inspired Baby Names: अगर आप भी अपने बच्चे के लिए खूबसूरत नाम की तलाश कर रहे हैं, तो जरूर आप ऐसे नाम की तलाश में होंगे, जो सुनने में खूबसूरत और यूनिक लगे, इसलिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां कृष्ण और राधा रानी से प्रेरित बच्चों के नाम दिखा रहे हैं, जो आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे, तो चलिए यहां नामों की लिस्ट और उनके अर्थ देखते हैं।
जन्माष्टमी से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम (श्री कृष्ण से प्रेरित)
- कान्हा – भगवान कृष्ण का प्यारा नाम
- माधव – मिठास से भरपूर, भगवान कृष्ण
- केशव – सुंदर केशों वाले, श्री कृष्ण
- श्याम – सांवले रंग वाले, श्री कृष्ण
- गोविंद – गायों के संरक्षक, भगवान कृष्ण
- मुकुंद – मोक्ष प्रदान करने वाले
- गिरधर – गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले
- वासुदेव – वासुदेव के पुत्र, श्री कृष्ण
- अनय – भगवान विष्णु या कृष्ण
- हरि – दुखों को हरने वाले
- दामोदर – प्रेम से बंधे हुए, श्री कृष्ण
- गोपाल – गोकुल के बालक, श्री कृष्ण
- मोहन – सबको आकर्षित करने वाले
- मुरारी – दानव मुर का अंत करने वाले
- बांके – मनमोहक, बांके बिहारी
लड़कियों के नाम (श्री राधा से प्रेरित)
- राधा – श्री कृष्ण की प्रिय, प्रेम और समृद्धि
- राधिका – सफल, पूजनीय, राधा जी का स्वरूप
- किशोरी – नवयुवती, श्री राधा रानी का नाम
- वृंदा – तुलसी, देवी राधा का स्वरूप
- अनुराधा – दिव्य नक्षत्र, राधा जी की प्रिय
- श्यामा – श्री राधा का एक दिव्य नाम
- रसिका – भक्ति रस से भरपूर, सुंदर
- वेणिका – पवित्र नदी, राधा जी की ऊर्जा
- चार्वी – अत्यंत सुंदर स्त्री
- राधारानी – श्री राधा, भक्ति की देवी
- वृंदवणी – वृंदावन में निवास करने वाली
- कनिष्का – प्रिय और सुंदर
Also Read: घर में गूंजने वाली है किलकारी? सावन के पावन मौके पर चुनें देवी पार्वती से प्रेरित ये प्यारे नाम


Download Android App
Download iOS App




