अपने बच्चे को दें एक नई खास पहचान, यहां देखें शांति और पवित्रता से जुड़े यूनिक बच्चों के नामों की लिस्ट

Summary :

यह आर्टिकल नए माता-पिता के लिए ऐसे अनूठे और आधुनिक बच्चों के नामों की लिस्ट दिखाता है, जिनका अर्थ 'शांत आत्मा' या इससे जुड़ा है। माता-पिता अक्सर अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम ढूंढते हैं जो सुनने में प्यारे और क्यूट हों, साथ ही जिनका अर्थ भी खूबसूरत हो। इस लिस्ट में प्रशांतात्मा, शांतात्मा, प्रसन्नात्मा, चेतनात्मा, विश्वात्मा, शांतानंद, प्रशांति, सुकून, आरव, निर्वैर और सौख्यदा जैसे कई नाम शामिल हैं।

Rare Names Meaning Peaceful Soul: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका नाम सुनने और बोलने में सबसे ज्यादा प्यारा और क्यूट लगे, इसलिए जो भी लोग नए माता-पिता बनते हैं, वो सबसे पहले ने बच्चे के लिए यूनिक और मॉडर्न सा नाम तलाशते हैं। अगर आप भी ऐसे नामों की लिस्ट ढूंढ रहे हैं, जिसका अर्थ भी खूबसूरत हो, तो अब आपको परेशान होने जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां सबसे हटकर नाम दिखा रहे हैं, जो आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे।

देखें सबसे खूबसूरत बच्चों के नाम

Peaceful Soul inspired baby names
Peaceful Soul inspired baby names (Source: social media)
  • प्रशांतात्मा (Prashantatma) – अत्यंत शांत और निर्मल आत्मा
  • शांतात्मा (Shantatma) – शांत और स्थिर आत्मा
  • सौम्यात्मा (Soumyatma) – कोमल और शांत आत्मा
  • प्रसन्नात्मा (Prasannatma) – प्रसन्न और शांत आत्मा
  • सुमनात्मा (Sumanatma) – पवित्र और शांत मन वाली आत्मा
  • चेतनात्मा (Chetanatma) – चेतन और शांत आत्मा
  • अनंतात्मा (Anantatma) – अनंत और शांत आत्मा
  • विश्वात्मा (Vishwatma) – संपूर्ण संसार की शांत आत्मा
  • शांतात्मन (Shantatman) – शांत आत्मा वाला
  • शांतानंद (Shantanand) – शांत आत्मा से मिलने वाला आनंद
  • शांतचेतना (Shantachetana) – शांत अंतरात्मा
  • शांतमणि (Shantamani) – शांति रूपी रत्न
  • प्रशांतम (Prashantam) – परम शांति
  • प्रशांति (Prashanti) – आत्मा की परम शांति
  • शांतिदा (Shantida) – शांति प्रदान करने वाली
  • समाहिता (Samahita) – शांत और संतुलित आत्मा
  • उपशम (Upashama) – आत्मा की शांति और स्थिरता
  • निवृत्ति (Nirvriti) – आंतरिक शांति और मोक्ष
  • निवृत (Nirvrita) – पूर्णतः शांत आत्मा
  • सौम्यक (Soumyak) – शांत और नम्र स्वभाव
  • अमंता (Amanta) – शांत और निर्मल आत्मा
  • रूहानी (Ruhani) – आध्यात्मिक और शांत आत्मा
  • सकीना (Sakina) – आत्मा की शांति और सुकून
  • साकिन (Sakin) – शांत और गंभीर आत्मा
  • रूहिल (Ruhil) – आध्यात्मिक रूप से शांत
  • रूहिन (Ruhin) – पवित्र और शांत आत्मा
  • रुहीना (Ruheena) – कोमल और शांत आत्मा
  • सुकून (Sukoon) – आंतरिक शांति और चैन
  • शांतीना (Shantina) – शांति से भरपूर
  • आरव (Arav) – शांत और मधुर स्वभाव
  • निर्वैर (Nirvair) – बैर रहित शांत आत्मा
  • सौख्यदा (Saukhyda) – शांति और सुख देने वाली

Also Read: जन्माष्टमी पर बच्चों के लिए चुनें मोर पंख से जुड़े ये यूनिक और ट्रेंडिंग नाम, देखें पूरी लिस्ट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।