‘Mirzapur:The Movie’ Review: गद्दी की जंग में फिर दिखा मिर्जापुर में भौकाल, फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें ये रिव्यू

Summary :

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिब्येंदु अपने चर्चित किरदारों में लौटे हैं। फिल्म में मिर्जापुर की गद्दी के लिए नई जंग देखने को मिलती है, जहां रवि किशन का किरदार बब्बन बड़ा चुनौती बनकर सामने आता है। अली फजल और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग मजबूत है, जबकि मुन्ना भैया का असली भौकाल फिल्म के दूसरे हिस्से में देखने को मिलता है।

प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी अब बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।

  • Film: Mirzapur-The Movie
  • Director: Gurmeet Singh
  • Duration: 3 Hours, 17 Minutes
  • Star Cast: Pankaj Tripathi, Divyendu Sharma, Ali Fazal, Ravi Kishan And More
  • IMDb Rating: 7.4/10
  • Stars: 3 / 5

फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। लेकिन इसी बीच खास बात तो यह है कि फिल्म में सीरीज के पसंदीदा किरदार एक बार फिर नजर आ रहे हैं। अली फजल गुड्डू पंडित, पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और दिब्येंदु मुन्ना भैया के किरदार में वापसी कर रहे हैं। तो क्या बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का वही पुराना जादू देखने को मिलता है या नहीं? आइए जानते हैं।

क्या है ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी?

फिल्म की कहानी साल 2018 से शुरू होती है। शुरुआत से ही पंकज त्रिपाठी अपने अंदाज में सत्ता और चालबाजी का खेल खेलते दिखाई देते हैं। फिल्म में कई पुराने चेहरे और किरदार जरूर हैं, लेकिन कहानी में जोड़े गए नए मोड़ इसे आगे बढ़ाते हैं। इस बार कहानी में रवि किशन की एंट्री काफी अहम है, वह बब्बन नाम के एक ताकतवर अपराधी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी नजर मिर्जापुर की गद्दी पर है।

जहां वेब सीरीज में गद्दी को लेकर स्ट्रगल मुख्य रूप से अंदरूनी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमता था, वहीं फिल्म में मुकाबला एक नए बाहरी खिलाड़ी से होता है। रवि किशन का किरदार कहानी में काफी वजन रखता है और सत्ता हासिल करने की उसकी इच्छा फिल्म के स्ट्रगल को नया आयाम देती है। हालांकि, मुन्ना भैया का असली भौकाल शुरुआत के करीब एक घंटे में ज्यादा देखने को नहीं मिलता।

एक्टिंग में किसने मारी बाजी?

Acting In Mirzapur: The Movie
Acting In Mirzapur: The Movie (Source: Google)

एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के किरदार में प्रभाव छोड़ते हैं। उनकी परफॉर्मेंस फिल्म की खासियतों में शामिल है और कई जगह वह सीरीज के मुकाबले ज्यादा दमदार नजर आते हैं। पंकज त्रिपाठी भी कालीन भैया के रूप में हमेशा की तरह मजबूत दिखाई देते हैं। उनका अंदाज और डायलॉग डिलीवरी किरदार को बेहतरीन बनाए रखती है।

दिब्येंदु के मुन्ना भैया का असली रंग फिल्म में लगभग एक घंटे के बाद खुलकर सामने आता है। इसके बाद किरदार की वही पुरानी ताकत और दबदबा देखने को मिलता है, जिसका दर्शकों को इंतजार रहता है। जितेंद्र कुमार भी अपने किरदार में अच्छी तरह फिट बैठते हैं और अली फजल के साथ उनकी जोड़ी फिल्म में अच्छी लगती है। बाकी कलाकार भी अपने-अपने किरदारों के साथ बेहतरीन परफॉर्म करते हैं।

दूसरे हाफ में बढ़ता है कालीन भैया का दबदबा

Kaleen Bhaiya Dominance In 'Mirzapur: The Movie'
Kaleen Bhaiya Dominance In ‘Mirzapur: The Movie’ (Source: Google)

फिल्म का दूसरा हिस्सा मुख्य रूप से बब्बन और कालीन भैया के बीच सत्ता की जंग पर फोकस्ड हो जाता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ रवि किशन और पंकज त्रिपाठी के किरदारों के बीच टकराव ज्यादा दिलचस्प होने लगती है। कुल मिलाकर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पुराने किरदारों और नए स्ट्रगल का बेहतर कॉम्बीनेशन पेश करती है। अली फजल और पंकज त्रिपाठी की दमदार अदाकारी के साथ रवि किशन की मौजूदगी कहानी को एक नया मोड़ देती है। वहीं मुन्ना भैया का भौकाल भी फिल्म के आगे बढ़ने के साथ वापस आता है। अगर इस फिल्म के रेटिंग की बात करें तो इसे हम 5 में से 3 स्टार्स देंगे।

Read More: क्या Parmish Verma अपनी पत्नी गुनीत कौर को दे रहे हैं धोखा? हरमन बरार पर ‘हैप्पी बर्थडे लव’ वाली पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।