Sikh Baby Girl Names: जब घर में कोई नन्हा मेहमान आता है तो माता-पिता के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है बच्चे का नाम। हर धर्म में अलग-अलग तरीकों से नामकरण का आयोजन किया जाता है। इसमें माता-पिता अपने बच्चे का एक प्यारा और मीनिंगफुल नाम देते हैं। इन दिनों पंजाबी नामों का काफी ट्रेंड है। ऐसे में अगर आप भी अपनी नन्ही परी या राजकुमार बेटे के लिए सिख नाम की तलाश कर रहे हैं, तो यहां पर आपको कई सारे बेहतरीन ऑप्शन्स दिए गए हैं।
Sikh Baby Girl Names: प्यारी नन्ही परी के लिए 40+ यूनिक सिख नाम, मीनिंग के साथ

- असीस (Asees) – आशीर्वाद
- अमरीन (Amreen) – आसमान जैसी सुंदर और शुद्ध
- सहज (Sehej) – शांति और संतुलन की अवस्था
- हरलीन (Harleen) – जो ईश्वर में लीन हो
- सिमरत (Simrat) – प्रभु का स्मरण करने वाली
- साहिबा (Sahibaa) – सम्मानित और गरिमामयी स्त्री
- सीरत (Seerat) – अच्छे चरित्र और गुणों वाली
- शगुन (Shagun) – शुभता और मंगल का प्रतीक
- रूहानिका (Ruhanika) – आत्मिक और प्यारी आत्मा
- वामिका (Vamika) – देवी पार्वती का एक रूप
- गिन्नी (Ginni) – कीमती और प्यारी
- नूर (Noor) – रौशनी, उजाला
- असनूर (Asnoor) – ईश्वर की सुंदर रौशनी
- चहक (Chahak) – हंसमुख और चंचल
- चाहत (Chahat) – प्रेम और इच्छा का प्रतीक
- मेहर (Mehar) – दया और कृपा
- सिफ़त (Sifat) – ईश्वर की स्तुति
- निम्रित (Nimrit) – विनम्र और दयालु स्वभाव वाली
- नूरलीन (Noorleen) – जो भगवान की रौशनी में लीन हो
- हरप्रीत (Harpreet) – भगवान का प्रिय
- गुरप्रीत (Gurpreet) – गुरु का प्रिय
- जसप्रीत (Jaspreet) – यश का प्रिय
- हरमीत (Harmeet) – भगवान की मित्रता
- मनप्रीत (Manpreet) – मन का प्रिय
- कीर्तन (Kirtan) – भजन, स्तुति
- महरप्रीत (Meherpreet) – करुणा का प्रिय
- अरमानप्रीत (Armaanpreet) – इच्छा या मुराद का प्रिय
- अर्शदीप (Arshdeep) – आकाश या स्वर्ग का दीपक
- गुरकिरण (Gurkiran) – गुरु की किरण या प्रकाश
- गुरलीन (Gurleen) – जो गुरु (ईश्वर) में लीन हो
- गुलबहार (Gulbahar) – बसंत ऋतु का फूल, सुंदर और खुशहाल
- इकनूर (Eknoor) – एक दिव्य प्रकाश, केवल एक ईश्वर का प्रकाश
- ईनायत (Inayat) – कृपा, दया, आशीर्वाद
- जपलीन (Japleen) – जो जाप या नाम स्मरण में लीन हो
- जसमीन (Jasmeen) – चमेली का फूल, प्रसिद्धि
- नवजोत (Navjot) – नया प्रकाश
- प्रभजोत (Prabhjot) – प्रभु का प्रकाश
- रूहानी (Roohani) – आत्मिक, आत्मा से संबंधित
- सबर (Sabar) – धैर्य, संतोष
- शमिंदर (Shaminder) – दयावान भगवान का प्रकाश
- चरणजीत (Charanjeet) – जो प्रभु के चरणों में विजयी है या भक्ति से विजय पाने वाला

Punjabi Boy Names: बेटे के लिए 30+ पंजाबी नाम

- अमनदीप (Amandeep) – शांति का दीपक, शांति की रौशनी
- अकालबीर (Akalbir) – ईश्वर का अमर योद्धा
- अर्जुन (Arjun) – साहसी, तेजस्वी, महाभारत के वीर योद्धा
- अजीत (Ajeet) – अजेय, जिसे हराया न जा सके
- अवनीत (Avneet) – नम्रता और सदाचार से भरा हुआ
- बलराज (Balraj) – शक्ति का राजा, शक्तिशाली
- बलविंदर (Balwinder) – शक्ति और ईश्वर का संगम
- गुरजोत (Gurjot) – गुरु का प्रकाश, ईश्वरीय रौशनी
- गुरकीरत (Gurkirat) – गुरु की स्तुति या महिमा गाने वाला
- गुरनूर (Gurnoor) – ईश्वर की रौशनी, गुरु का नूर
- गुरवीर (Gurveer) – गुरु का बहादुर योद्धा
- जगनदीप (Jagandeep) – संसार का दीपक, दुनिया को रौशन करने वाला
- जसबीर (Jasbir) – यश और प्रसिद्धि का वीर
- जसकरण (Jaskaran) – अच्छे कर्म, ईश्वर की प्रशंसा
- जगजीत (Jagjeet) – दुनिया को जीतने वाला
- दिलराज (Dilraj) – दिलों पर राज करने वाला, सबका प्रिय
- दमन (Daman) – नियंत्रण, रक्षक
- तारण (Taran) – मुक्तिदाता, रक्षक, स्वर्ग
- तेजिंदर (Tejinder) – तेज और शक्ति का स्वामी
- नवजोत (Navjot) – नया प्रकाश, नवीनता
- निर्मल (Nirmal) – शुद्ध, साफ, बेदाग
- ओमकार (Omkar) – ‘ॐ’ का स्वरूप, सृष्टि का आधार
- परमवीर (Paramveer) – सर्वोच्च बहादुर, महान योद्धा
- प्रभजोत (Prabhjot) – ईश्वर की ज्योति, प्रभु का प्रकाश
- प्रभलीन (Prabhleen) – जो प्रभु में लीन हो
- प्रीतपाल (Preetpal) – प्रेम का रक्षक
- रंजीत (Ranjit) – युद्ध में विजयी, प्रसन्न
- रणवीर (Ranveer) – युद्ध का नायक, बहादुर योद्धा
- रणदीप (Randeep) – युद्ध का दीपक, बहादुरी का प्रतीक
- सतनाम (Satnam) – सच्चा नाम (ईश्वर का नाम)
- सरबजीत (Sarbjeet) – सब कुछ जीतने वाला
- सुखबीर (Sukhbir) – शांति और खुशी का योद्धा
- हरतेज (Hartej) – ईश्वर की चमक या तेज
- हरमन (Harman) – ईश्वर का हृदय या प्रिय
- हरमीत (Harmeet) – ईश्वर का मित्र



Download Android App
Download iOS App




