बिहार के भागलपुर में LPG सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लगने से जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। बता दें सिलेंडर में एक-एक कर धमाके शुरू हुए। ट्रक पर सौ से ज्यादा सिलेंडर लदे थे। इनमें ब्लास्ट होने से धमाके की गूंज करीब एक घंटे तक इलाके में सुनाई दी। इस दौरान आग की ऊंची लपटें भी उठती दिखीं। इस भयानक हादसे में ट्रक ड्राइवर मंटू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है ब्लास्ट में उसके चिथड़े उड़ गए।
हादसा बिहार के नारायणपुर NH 31 पर हुआ। ट्रक भागलपुर की तरफ से खगड़िया की ओर जा रहा था। तभी रसोई गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में आग लग गई। लपटों की वजह से सिलेंडरों में भी आग लग गई और एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगे। बताया जा रहा है हादसा और भयावह हो सकता था। क्योंकि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। एक सिलेंडर पेट्रोल पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल अबतक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया अनुमंडल से अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंची। काफी देर बीत ब्लास्ट खत्म होने के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब 1 घंटे तक धमाके होते रहे। धमाके की आवाज से स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए।
हादसे में एक झोपड़ी जल कर खाक हुई
बलहा के फ़तुली यादव ने बताया कि वह लंबे समय से एनएच किनारे बासा बनाकर मवेशी पालते हैं। जब धमाका होने लगा तो वो झोपड़ी में छिप गए। लेकिन जब उनकी झोपड़ी में आग लग गई तो वह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। उन्हें रात में दिखाई कम देता है। उनका कहना है झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया।
आस पास के लोगों का कहना है।कि आग लगने के बाद लोग चिल्ला रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



