बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1054 नए मामले की पुष्टि से राज्य में अबतक पॉजिटिव हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 211443 हो गई वहीं आठ संक्रमित जान गंवा बैठे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 23 अक्टूबर की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पटना जिले में फिर सबसे अधिक 239 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे जिले में अबतक संक्रमण का शिकार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 34295 हो गई है। पटना के बाद गोपालगंज में संक्रमण के 100 से अधिक 149 नए मामले सामने आए हैं। बिहार से बाहर के तीन व्यक्ति का भागलपुर में और एक व्यक्ति का पटना में जांच के लिए सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में सभी पॉजिटिव मिल हैं।
पिछले चौबीस घंटे में कोरोना की चपेट में आए आठ लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में अबतक संक्रमण के कारण जान गंवा बैठे लोगों की संख्या बढ़कर 1042 हो गई है। पूर्वी चंपारण में सबसे अधिक तीन संक्रमित की मौत हुई है। इसी तरह बेगूसराय, गोपालगंज, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और नालंदा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले चाबीस घंटे में 1084 संक्रमितों के ठीक होने से अबतक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 99 हजार 521 हो गई है। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 94.36 प्रतिशत हो गई है। रविवार को एक लाख 41 हजार 905 सैंपल की जांच की गई, जिससे राज्य में अबतक 99 लाख 60 हजार 104 लोगों की जांच की जा चुकी है। बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 10879 रह गई है।


Download Android App
Download iOS App



